एक्सप्लोरर

Jabalpur News: अग्निवीर के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू, युवा सैनिकों में गजब का उत्साह

MP News: ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीरों की प्रशासनिक आवश्यकताओं, अनुशासन और अन्य मनोरंजक पहलुओं पर उचित ध्यान दिया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर रायफल में भी एक बैच की ट्रेनिंग शुरू हुई.

Agniveer First Batch Training: भारतीय सेना में भर्ती हो रहे अग्निवीरों के पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है. जबलपुर के 1 सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र (1-STC) में 1260 जवानों के पहले बैच को युद्ध कौशल की ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर रायफल में भी एक बैच की ट्रेनिंग शुरू हुई है. सेना की तरफ से बताया गया है कि अग्निवीरों ने अपने आप को सैनिक दिनचर्या में अच्छी तरह से ढाल लिया है.

शुरू हुई ट्रेनिंग

जबलपुर के 1 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर के कमाण्डेन्ट ब्रिगेडियर राहुल मलिक ने आज मंगलवार को ट्रेनिंग के बारे में मीडिया ब्रीफिंग की. उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को शारीरिक, युद्ध कौशल और बुनियादी प्रशिक्षण देने की जम्मेदारी 1 सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र के 1 सैन्य प्रशिक्षण रेजीमेंट की है. ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीरों की प्रशासनिक आवश्यकताओं, अनुशासन और अन्य मनोरंजक पहलुओं पर उचित ध्यान दिया जा रहा है.

ब्रिगेडियर मलिक ने कहा कि इनकी उच्च तकनीकी कौशल और शारीरिक दक्षता की ट्रेनिंग निश्चित रूप से इन्हें और सेना को अच्छे सैनिकों के रूप में विकसित करने में मदद करेगी. अग्निवीरों का उत्साह, अच्छी सोच और युवा जोश ने निस्संदेह साबित कर दिया है कि यह योजना युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है.

1 जनवरी से शुरू हो गई ट्रेनिंग

इस मौके पर अग्निवीर बने अभिषेक भार्गव ने सेना में शामिल होने पर गर्व जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरे होने जैसा है. यहां बता दें कि जबलपुर में अग्निवीरों के पहले बैच की आमद 25 दिसंबर से शुरू हो गई थी. सेना द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से ही उनको ट्रेनिंग सेंटर तक लाने की व्यवस्था की गई थी. सबसे पहले उनके डाक्यूमेंट्स का सत्यापन आधुनिक सॉफ्टवेयर की मदद से किया गया. इसके बाद 1 जनवरी से उनकी रेगुलर ट्रेनिंग शुरू हो गई.

Pravasi Bhartiya Sammelan 2023: अतिथियों के साथ अटैच वाहनों में उपलब्ध कराई स्पिट पीट, लगभग 35 बार किया जा सकता है यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget