एक्सप्लोरर

Railway News: दानापुर-बंगलुरु के बीच चलेगी एसी सुपरफास्ट वीकली स्पेशल ट्रेन, एमपी के इन तीन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

MP News: गाड़ी संख्या 03241 दानापुर-एसएमवी बंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 25 अगस्त 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को दानापुर स्टेशन से चलेगी. वापसी में यह गाड़ी बंगलुरु से हर रविवार को चलेगी.

Indian Railway News: रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से दानापुर-एसएमवी बेंगलुरु के बीच दोनों दिशाओं में पांच ट्रिप के लिए एसी सुपरफास्ट वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना,जबलपुर और इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर जाएगी.इसके साथ ही छपरा से चेन्नई के बीच चलने वाली गंगा-कावेरी एक्सप्रेस का सतना, कटनी और जबलपुर रेलवे स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है.

क्या कहना है सीपीआरओ का

पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक गाड़ी संख्या 03241 दानापुर-एसएमवी बंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई 2023 से 25 अगस्त 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को दानापुर स्टेशन से चलेगी.अपने प्रारंभिक स्टेशन दानापुर से दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान कर ट्रेन अगले दिन सतना 00:13 बजे, जबलपुर 03:05 बजे, इटारसी 07:00 बजे पहुंचेगी. स्पेशल एसी ट्रेन तीसरे दिन 13:00 बजे एसएमवी (बंगलुरु) स्टेशन पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03242 एसएमवी बंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन स्पेशल 30 जुलाई 2023 से 27 अगस्त 2023 तक प्रत्येक रविवार को एसएमवी बंगलुरु स्टेशन से 23:25 बजे प्रस्थान करेगी.यह ट्रेन अगले दिन इटारसी 06:35 बजे, जबलपुर 10:10 बजे, सतना 13:05 बजे और तीसरे दिन 23:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी.

कहां कहां रुकेगी स्पेशल ट्रेन

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, पेराम्बूर,काटपाड़ी,जोलारपेट्टई एवं बांगरपेट स्टेशनों पर रुकेगी. इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 04 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी  और दो जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच रहेंगे.

गंगा-कावेरी एक्सप्रेस के टाइम टेबल में आंशिक परिवर्तन

रेल प्रशासन ने छपरा से चेन्नई के मध्य चलने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस का सतना, कटनी एवं जबलपुर रेलवे स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया है.समय सारणी में यह बदलाव दो अक्टूबर 2023 से प्रभावी होगा.गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई सुपरफास्ट गंगा-कावेरी एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार) को अपने प्रारंभिक स्टेशन छपरा से निर्धारित समय रात्रि 21:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना स्टेशन पर आगमन 07.15 बजे और प्रस्थान 07:20 बजे, कटनी स्टेशन पर आगमन 08:35 बजे और प्रस्थान समय 08:40 बजे और जबलपुर स्टेशन पर आगमन 10:00 बजे और प्रस्थान 10:10 बजे रहेगा.इसके अतिरिक्त इस गाड़ी की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें

MP News: अंजू की पाकिस्तान में हो रही आवभगत से हरकत में आई एमपी सरकार, स्पेशल ब्रांच को दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget