एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कौन है सीएम फेस के लिए शिवसेना की पसंद? आदित्य ठाकरे ने किया बड़ा दावा

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, वह कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे.

MP Election 2023 News: मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) छिंदवाड़ा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस (Congress) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ (kamal Nath) साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनें.मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा तहसील में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ (Nakul Nath) के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. इस इलाके में बड़ी संख्या में मराठी भाषी लोग रहते हैं.

'कमलनाथ से शपथ ग्रहण का समय और दिन पूछने आया'
आदित्य ने कहा, ‘‘मैं यहां (कमलनाथ के) शपथ ग्रहण समारोह का समय और दिन पूछने आया हूं. मुझे शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए टिकट बुक करना होगा. मैं आपको फिर से उस कुर्सी पर देखना चाहता हूं.’’

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि कमलनाथ काफी ख्याल रखने वाले व्यक्ति हैं. आदित्य ने कहा कि महाराष्ट्र में जब महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सत्ता में था तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ अक्सर रात में फोन करके पूछते थे कि शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस सरकार कैसा काम कर रही है.कमलनाथ ने अपने भाषण में कहा कि उनके आदित्य के दादा दिवंगत बाल ठाकरे के साथ करीबी रिश्ते थे और उन्होंने उनसे राजनीतिक रूप से बहुत कुछ सीखा. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके परिवार और ठाकरे परिवार के बीच मजबूत संबंध हैं.

शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया रोने वाला मुख्यमंत्री
इधर जबलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कमलनाथ को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दे दिया. सीएम शिवराज ने कमलनाथ को रोने वाला मुख्यमंत्री बताया है.वे यहीं नहीं रुकें शिवराज सिंह ने कमलनाथ को उनके 15 माह के मुख्यमंत्रित्व काल के बहाने जमकर घेरा है.उन्होंने कहा कि कमलनाथ हमेशा रोने वाले मुख्यमंत्री थे.मध्यप्रदेश को ऐसा रोने वाला मुख्यमंत्री नहीं चाहिए. सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि वे मध्यप्रदेश में सरकार नहीं बल्कि परिवार चला रहे है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (22 सितम्बर) को जबलपुर की दो विधानसभा सीटों पर जन आशीर्वाद यात्रा निकालने के बाद पब्लिक मीटिंग में कमलनाथ की सवा साल की सरकार पर जनता के साथ पाप करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि, "सवा साल में कमलनाथ ने पूरे मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था.मेरी बहनों की सारी योजना बन्द कर दी है"

ये भी पढ़ें: Lok Sabah Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, 2019 में जिन सीटों पर मिली हार उन पर मंथन, जानिये क्या है रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget