एक्सप्लोरर

ग्वालियर मेले में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन टैक्स पर मिलेगी 50 फीसद की छूट, गाइडलाइंस जारी

Gwalior Fair 2025: वाहन कारोबारियों और ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. ग्वालियर मेले में वाहनों के रजिस्ट्रेशन टैक्स पर छूट का एलान किया गया है. छूट का लाभ लेने के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है.

MP News: ग्वालियर मेले के दौरान वाहनों की खरीद पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में मध्य प्रदेश की सरकार ने 50 फीसद छूट देने का एलान किया है. गौरतलब है कि हर साल ग्वालियर में वाहन मेला लगता है. मेले में वाहनों की खरीद पर रजिस्ट्रेशन टैक्स की 50 फीसद छूट दी जाती है. इस बार भी वाहन मेले मेंर छूट का एलान हुआ है. परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार वाहन मेले में जीवनकाल मोटर यान कर की दर पर 50 फीसद की छूट प्रदान करेगी. छूट का लाभ लेने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए है.

सचिव मनीष सिंह ने बताया कि गैर परिवहन यान (मोटरसाइकिल, कार, निजी उपयोग में आने वाली ओमनी बस) तथा हल्के वाहनों पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में छूट लागू रहेगी. परिवहन विभाग की ओर से भी गाइडलाइन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुताबिक छूट केवल विक्रित वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर में स्थाई जीवनकाल रजिस्ट्रेशन कराने पर ही प्रदान की जाएगी. इसके अलावा ग्वालियर के बाहर से आने वाले ऑटोमोबाइल व्यापारियों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर ही छूट की पात्रता रहेगी.  

वाहनों की खरीद पर रजिस्ट्रेशन टैक्स में छूट का एलान

ग्वालियर मेला प्रांगण में भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद वाहन विक्रय करने की अनुमति व्यापारियों को दी जाएगी. ग्वालियर मेले की तर्ज पर उज्जैन में भी मेला लगाया गया था. इन मेलों में वाहन खरीदने वालों का आकर्षण काफी अधिक रहता है. रजिस्ट्रेशन टैक्स कम हो जाने की वजह से वाहन की कीमत पर भी असर पड़ता है. इस वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग मेला वाहन खरीदने पहुंचते हैं. उज्जैन में पिछले साल लगे मेले में 25,000 से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी.

ये भी पढ़ें-

MP: चित्रकूट में बनेगा ‘रामायण एक्सपीरियंस पार्क’, लगेगी भगवान राम की 151 फीट ऊंची मूर्ती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget