एक्सप्लोरर

आरजेडी में शामिल हुए नीतीश के पुराने विश्वस्त नेता, सितंबर में जेडीयू में शामिल होंगे लालू यादव के समधी चंद्रिका राय

चंद्रिका राय ने कहा कि वे सितंबर महीने में जेडीयू में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सामने लालू परिवार कुछ भी नहीं है.

पटना: लालू यादव अपने समधी से कानूनी लड़ाई तो लड़ ही रहे हैं अब राजनीतिक तौर पर तलवारबाज़ी शुरू कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के बेटे चंद्रिका राय को उनके विधान सभा क्षेत्र परसा से हराने के लिए पहले चंद्रिका राय की भतीजी करिश्मा को पार्टी में शामिल कराया फिर कद्दावर स्थानीय नेता महेश शर्मा को जोड़ा. अब जेडीयू के परसा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय को आरजेडी में शामिल करा लिया. छोटे लाल राय पूर्ण आश्वस्त हैं कि लालू  यादव उन्हें ही  समधी चंद्रिका राय के खिलाफ टिकट देंगे.

छोटेलाल राय ने क्या कुछ कहा?

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए परसा से जेडीयू के पूर्व विधायक छोटेलाल राय ने कहा कि चंद्रिका राय को टिकट जेडीयू से मिलना तय था. इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके फोन का जवाब नहीं दे रहे थे और न ही मिल रहे थे.

छोटेलाल राय ने कहा, “हमको लगा कि चंद्रिका राय...जहां कुछ काम नही होना चाहिए था वहां अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया और लालू यादव के खिलाफ वो बोलना शुरू कर चुके थे. चंद्रिका सब जगह बोल रहे थे कि नीतीश कुमार से उनकी बात हो गई है. जबकि हम नीतीश कुमार के यहां टेलीफोन से समय मांग रहे थे तो नहीं मिला. पहले एक मिनट में समय मिल जाता था अब समय का अभाव होने लगा. इसलिए हम समझ गए कि कहीं न कहीं गड़बड़ी है तो हम सचेत हो गए.” छोटेलाल राय ने कहा कि वे डरने वाले लोग नहीं हैं. चंद्रिका राय कर पास कोई जाति बिरादरी का वोट नहीं हैं. मेरे पास यादव और मुसलमान हैं.

सितंबर में जेडीयू में शामिल होऊंगा- चंद्रिका राय

वहीं चंद्रिका राय ने कहा, ‘’लालू यादव मेरे खिलाफ कई लोगों को लोभ देकर पार्टी में शामिल कराएंगे लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है. सितंबर महीने में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ज्वाइन करेंगे. नीतीश के सामने लालू और उनका परिवार कुछ नहीं है. इनकी दुर्गति तय है. तेजस्वी को तो बोलना भी नहीं आता. अहंकार अभी से दिखने लगा है.’’ महागठबन्धन की सरकार में चंद्रिका राय नीतीश कैबिनेट में मंत्री थे.

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय के पुत्र चन्द्रिका राय छह बार सारण जिले के परसा विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक रह चुके हैं. पुरानी मित्रता के चलते लालू यादव ने अपने पुत्र तेजप्रताप यादव का विवाह चन्द्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय से किया. शादी के कुछ महीने बाद ही अनबन की खबरें आने लगीं. मामला कोर्ट में चलने लगा.

इसके बाद घर का कलह सड़क पर आ गया. तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपनी सास राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया. इसके बाद राबड़ी देवी ने बहु को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया. तब से दोनों परिवारों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं. चन्द्रिका राय लगातार लालू परिवार के खिलाफ मीडिया में बयान देने लगे. इसके बाद स्थिति साफ होती गई कि आरजेडी से चन्द्रिका राय आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

आनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरजेडी ने परसा सीट पर घेराबंदी शुरू कर दी है. बताते चलें कि छोटेलाल राय 2001 में जिला पार्षद रहे, जबकि 2005 और 2010 में लगातार दो बार जेडीयू के टिकट पर परसा से विधायक चुने गए.

बिहार: कोरोना का असर, पटना के ज्ञान भवन में होगा विधान सभा और विधान परिषद का सत्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget