एक्सप्लोरर

कानपुरः सुनील हत्याकांड का खुलासा, किरायेदारों ने की मिलकर हत्या

कानपुर पुलिस ने यहां एक हत्याकांड का खुलासा किया है. हत्याकांड के पीछे युवक के किरायेदार ही शामिल थे.

कानपुर, एबीपी गंगा। कानपुर के बर्रा में संजीत अपहरण हत्याकांड अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हो पाया था कि एक बार फिर से बर्रा पुलिस के हाथ खाली रह गए और एक और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए व्यक्ति की दो सगे भाइयों ने निर्मम हत्या कर दी. वहीं, पीड़ित परिवार की तहरीर में नामजद शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिन्होंने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. मामले में सबसे बड़ी बात ये रही कि पुलिस ने आरोपियों कस्टडी में रखने के बाद बावजूद भी उनसे घटना का सच बाहर लाने में 5 दिन तक नाकामयाब साबित रही. दोनों शातिर भाई पुलिस को गुमराह करते रहे.

दरअसल, बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा सात इलाके के रहने वाले सुनील कुमार सिंह जिनके परिवार में पत्नी और एक बेटा और बेटी है. सुनील अपने घर पर ही रह कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे थे. बीती 5 सितंबर को सुनील अपने घर से कुछ ही दूरी पर अपने दूसरे मकान में किराएदार सोनू से मकान खाली कराने के लिए मुलाकात करने पहुंचे थे. जिसके बाद से ही वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए और देर रात हो जाने के बाद भी घर नहीं लौटे. जिसके बाद परिवार ने गुमशुदगी की तहरीर बर्रा पुलिस को दी. वहीं, तहरीर में पीड़ित परिवार ने सोनू नाम के लड़के पर पिता के अपहरण करने की बात का जिक्र भी किया था. जिसके बाद पुलिस ने सोनू उर्फ रोहित को हिरासत में तो लिया मगर 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस शातिर से सच सामने नहीं ला पाई.

शव की नहीं हुई थी शिनाख्त पुलिस को आज यह जानकारी हुई कि बिधनू थाना क्षेत्र में 6 सितंबर को पांडव नदी में एक अज्ञात शव मिला था, जिसे मोर्चरी में रखा गया था. जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को ले जाकर शव की शिनाख्त कराई. मगर पानी में कई दिन तक शव के पड़े होने के चलते शव क्षत-विक्षत हो चुका था. जिसके चलते परिजन शव की शिनाख्त नहीं कर सके.

मोबाइल लोकेशन से चकमा देने की कोशिश घटना के बाद से मृतक सुनील का मोबाइल फोन की लोकेशन घाटमपुर दिखा रही थी. जब पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रैक किया तो पता चला कि पुलिस को गुमराह करने के लिए सोनू और मोनू ने हत्या के बाद मोबाइल को घाटमपुर जाने वाली एक सवारी गाड़ी में छोड़ दिया था. मोबाइल बारामद होने के बाद पुलिस ने सब दोनो से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो सका.

किरायेदारों ने की हत्या इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि सोनू और मोनू ने मिलकर सुनील की उसी वक्त हत्या कर दी थी. जब वह उनके घर मकान खाली करने के लिए बोलने गए थे. जिसके बाद दोनों ने सुनील के शव को बोरे में भरकर स्कूटी से पांडु नदी में ले गए और शव को फेंक दिया था तो साथ ही साथ सुनील के मोबाइल फोन को पुलिस को गुमराह करने के लिए नौबस्ता से घाटमपुर चलने वाली एक गाड़ी में रख दिया था ताकि पुलिस को पूरी तरीके से गुमराह किया जा सके.

दोनों आरोपी गिरफ्तार वहीं पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है. पकड़े गए दोनों सगे भाई भी हैं, जिन्हें अब जेल भेजा जा रहा है. वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. मृतक की बेटी अदिति का कहना है कि जो पुलिस ने शव दिखाया था वो उनके पिता का नहीं है.

ये भी पढ़ेंः यूपी: बरेली-सहारनपुर और मेरठ में भी हवाई अड्डे बनाने की योजना, सीएम योगी ने रखी मांग

यूपी: प्रयागराज में सामने आए कोरोना के 387 नए मामले, छ और लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'

Embed widget