एक्सप्लोरर

Weather Update Today: झारखंड में अब खत्म होगा बारिश का इंतजार, अगले तीन दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल

Jharkhand Weather Forecast: राज्य में बारिश में कमी का प्रतिशत 49 फीसदी तक पहुंच गया है. राज्य में एक जून से अब तक 247.4 मिमी बारिश हुई है, यह सामान्य बारिश से 489.2 मिमी से 49 फीसदी कम है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अच्छी बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद भी बारिश नहीं हो रही है. इसका कारण पिछले दिनों से खाड़ी पर बने निम्न दबाव के आगे बढ़ने के मार्ग में व्यवधान होना. ऊपरी वातावरण में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और कुछ मानसून टर्फ के प्रभाव से यह सिस्टम जोर नहीं पकड़ पाया. वहीं अब यह उल्टी दिशा में खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. इससे खाड़ी में एक और सिस्टम बनने की संभावना व्यक्त की गई है. इससे झारखंड में अच्छी बारिश होगी.

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से दो अगस्त तक प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया. राज्य में पूर्वानुमान के विपरीत पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा. साथ कई दिनों से बारिश नहीं हो रही और पूर्वानुमान गलत साबित हुए. राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई. मानसून की इस बेरुखी से झारखंड में अब अकाल की स्थिति और स्पष्ट होने लगी है. ऐसे में आने वाले समय में पूरे राज्य में बारिश होने का ताजा पूर्वानुमान भी अधर में लटका हुआ है.

एक जून से अब तक 247.4 मिमी हुई बारिश
राज्य में बारिश में कमी का प्रतिशत 49 फीसदी तक पहुंच गया है. राज्य में एक जून से अब तक 247.4 मिमी बारिश हुई है, यह सामान्य बारिश से 489.2 मिमी से 49 फीसदी कम है. बारिश कम होने से पूरे राज्य में खेती का कार्य ठप है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर बना निम्न गहरा दबाव क्षेत्र पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ने के बाद यू टर्न लेकर उल्टी दिशा में खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. वर्तमान में यह सिस्टम ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगय क्षेत्र पर स्थित है. यह परिवर्तन मानसून टर्फ और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से हुआ है.

अगले तीन होगी अच्छी बारिश
यह सिस्टम खाड़ी में जाते ही फिर से निम्न दबाव क्षेत्र बनाएगा और तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ेगा. मौसम विज्ञानियों के अनुसार सिस्टम के फिर से खाड़ी में शिफ्ट होने जैसी घटनाएं कभी-कभार होती हैं. देश के मध्य पश्चिमी भाग से लेकर बंगाल की खाड़ी ताक गुजरने वाला मानसून टर्फ राजधानी से होकर गुजर रहा है. यह श्रीगंगानगर, रोहतक, लखनऊ, गया, रांची होते हुए पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से मध्य खाड़ी तक कायम है. इससे आनेवाले समय में झारखंड में बारिश होगी.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि, खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा विपरीत हो गई है. यह बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उत्तर ओडिशा के ऊपर केंद्रित है, लेकिन यह सिस्टम यहां से गुजरने वाले मानसून टर्फ और ऊपरी वातावरण में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण खाड़ी की ओर बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget