एक्सप्लोरर

Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

Latehar : लातेहार में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं की घटना में भारी बढ़ोतरी हुई है. वाहनों की अनियंत्रित गति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के नियमों को नजरअंदाज करना भी दुर्घटना में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण है.

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार (Latehar) जिला के बालूमाथ प्रखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव के पास NH-99 पर सोमवार को यात्री बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया. इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. 

बालूमाथ की ओर जा रही बस हादसे का शिकार
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची से यात्री बस बालूमाथ की ओर जा रही थी. वहीं बालूमाथ से चंदवा की ओर जा रही ट्रेलर की आप में टक्कर हो गई. इसके बाद पुलिस बल तत्काल एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों में पिंकी कुमारी, मो० अरमान, शंकर उपाध्याय, सुमन कुमारी, मो० सलीम, विनोद कुमार शर्मा, सुरेंद्र राम, आदित्य कुमार, निर्मल सिन्हा, दीपाली देवी, अमीषा देवी, सोनी खातून और राजा कुमार शामिल हैं. वहीं स्थानीय लोग ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि, इस सड़क पर अनियंत्रित रूप से चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए. साथ ही सड़क पर गति सीमा तय की जाए.

सड़क सुरक्षा के नियमों का नहीं हो रहा पालन
वहीं दुर्घटना के कारण एनएच 99 पर जाम की स्थिति बन गई थी. दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े थे. बाद में पुलिस बल के द्वारा काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटाया गया और यातायात को सामान्य किया गया. बता दें कि, बालूमाथ थाना क्षेत्र में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं की घटना में भारी बढ़ोतरी हुई है. वाहनों की अनियंत्रित गति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलना किया जाना भी दुर्घटना में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण है. हालांकि, पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर आम ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाता है, लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: मॉब लिंचिंग विधेयक पर बाबूलाल मरांडी सोरेन सरकार को घेरा, कहा- 'लव जिहाद पर लाइए विधेयक जिससे...'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget