एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर बढ़ने लगा पारा, जानें- बारिश के लिए कब तक करना होगा इंतजार

Jharkhand Weather Forecast: राज्य में कहीं-कहीं हल्के बारिश के आसार होने के कारण अधिकतम तापमान में अब बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है. वहीं पांच जुलाई के बाद मानसून फिर सक्रिय हो सकता है.

Jharkahnd Weather: मॉनसून की बारिश कम होते ही झारखंड में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रांची का तापमान बीते चार दिनों में नौ डिग्री तक बढ़ा है. रांची सहित दूसरे जिलों में भी लगातार तापमान बढ़ रहा है. संताल परगना समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बावजूद मौसम साफ होने के बाद दोपहर के समय में गर्मी का अहसास हो रहा है.

हालांकि, तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है, लेकिन यह बारिश उमस बढ़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून पांच जुलाई तक कुछ कम हो जाएगा. इस दौरान राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान होने वाली बारिश बहुत ज्यादा राहत नहीं देगी. मौसम विभाग ने कहा है कि, बढ़ती गर्मी की वजह से लोकल स्तर पर बनने वाले बादलों की वजह से बारिश होगी. मॉनसून वाली बारिश के लिए इंतजार करना होगा. 

ये दो जिले रहे सबसे गर्म
बता दें कि, झारखंड में इन दिनों मॉनसून में कमी देखी जा रही है. वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में जमशेदपुर और मेदिनीनगर दो ऐसे इलाके हैं जो सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और मेदिनीनगर का तापमान 35.0 डिग्री रहा. बात करें राजधानी रांची की तो यहां 28 जून से एक जुलाई के बीच तापमान नौ डिग्री तक बढ़ा है. 28 जून को रांची का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री था जो एक जुलाई को 33.0 डिग्री पर पहुंच गया.

वहीं 28 जून को राजधानी में सामान्य से छह डिग्री नीचे अधिकतम तापमान अब सामान्य से ढाई डिग्री अधिक हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कहीं-कहीं हल्के बारिश के आसार होने के कारण अधिकतम तापमान में अब बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक पांच जुलाई के बाद मानसून फिर सक्रिय हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget