एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: 'UCC 75 साल पहले लागू होना था', समान नागरिक संहिता के बवाल पर पूर्व CM का कांग्रेस पर तंज

Uniform Civil Code: बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि, इस लॉ के लागू हो जाने से देश की आधी आबादी खुश होगी. इससे महिलाओं को अपना हक मिलेगा और खास कर मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा.

Jharkhand Politics on Uniform Civil Code: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) को लेकर कहा कि, एक घर में दो अलग-अलग कानून होगा तो कैसे चलेगा. इसलिए एक देश में एक ही कानून चलना चाहिए. दरअसल, दुमका में पार्टी कार्यकाताओं के साथ प्रमंडलीय बैठक के बाद एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि, जब देश मे क्रिमिनल लॉ एक है, तो सिविल लॉ भी एक होना चाहिए. इसमें कांग्रेस को आखिर क्या परेशानी है. यह तो 75 साल पहले हो जाना चाहिए था, क्योंकि संविधान के पैरा 44 में इसका स्पष्ट उल्लेख है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट भी सरकार को कई बार कह चुकी है.

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, इस लॉ के लागू हो जाने से देश की आधी आबादी खुश होगी. इससे महिलाओं को अपना हक मिलेगा और खास कर मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा. उन्होंने कहा कि, बीजेपी का यह संकल्प है और राम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 हटाने की तरह ही पीएम मोदी इसे पूरा करेंगे. वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के पक्ष को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी जैसा पीएम देश में क्या दुनिया में शायद मिले. पीएम मोदी देश के लिए सुबह शाम काम कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है. देश की जनता यह भलीं-भांति जानती और समझती भी है.  

सीएम सोरेन लोगों के आंखों में धूल झोंख रहे हैं  

राज्य में नगर परिषद के चुनाव को देखते हुए ट्रिपल टेस्ट के मुद्दे पर पूर्व सीएम मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर लोगों को ठगने और गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य मे हेमंत सरकार चुनाव कराना ही नहीं चाहती है. अगर ट्रिपल टेस्ट कराना चाहती तो पंचायत चुनाव के समय ही करा देती. पंचायत चुनाव में बहुत समय सरकार के पास था. वहीं लोग कोर्ट गए तो अब सरकार कहती है कि, टिपल टेस्ट कराएंगे, लेकिन उसके लिए आयोग बनाएंगे, कब बनाएंगे? अब तो लोकसभा चुनाव की भी घोषणा हो जाएगी. ये सरकार सिर्फ लोगों के आंखों में धूल झोकना चाह रही है.

महाजनसंपर्क अभियान के लिए बनाई रणनीति

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने उपराजधानी के इंडोर स्टेडियम में पार्टी की प्रमंडलीय बैठक की. बैठक में संताल परगना के सभी छह जिले के विधायक, सांसद और पूर्व विधायक व मंत्री सहित जिला के पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद थे. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी 10 जुलाई तक महाजनसंपर्क अभियान चलाने के लिए रणनीति बनाई. साथ ही बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया. 

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget