एक्सप्लोरर

Truck Drivers Strike: पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार, मंत्री चंपई सोरेन का तंज- 'ये मोदी की गारंटी है कि...'

Truck Drivers Strike Today: ट्रक ड्राइवरों की देशव्यापी हड़ताल पर झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. परिवहन संबंधी नए नियम लागू होने के बाद ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं.

Jharkhand News: हिट एंड रन (Hit and Run) के खिलाफ लाए गए कानून के एक प्रावधान के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. इस प्रावधान के विरोध में ट्रक ड्राइवर(Truck Driver's Strike) देशव्यापी हड़ताल पर हैं. इसके कारण जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित हुई है विशेषकर ट्रैंकरों से पेट्रोल पंप पर ईंधन की आपूर्ति पर भी इसका असर देखा जा रहा है. पेट्रोल पंप में ईंधन खत्म न हो जाए इस वजह से लोग वाहन लेकर उसमें फ्यूल भरवाने निकले हैं. ऐसा ही नजारा झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) शहर में भी देखने को मिला. 

जमशेदपुर के पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतार दिख रही है. लोग गाड़ियों में तेल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि कई पेट्रोल पंप में ईंधन समाप्त हो गया है इस वजह से पेट्रोल पंप पर लोगों को बहस करते हुए भी देखा गया. वहीं, मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. चंपई सोरेन ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि लोगों को लाइन में लगा दिया है. 

झारखंड के मंत्री का तंज

झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा, ''यह मोदी की गारंटी है कि लोगों को लाइन में लगा दिया. इस तरह के कानून से हमारा देश राजतंत्र की ओर बढ़ रहा है कि मुझे तो लग रहा है कि आज रात या कल तक झारखंड में चक्का जाम हो जाएगा जिससे आम लोग त्राहिमाम करने लगेंगे. केंद्र सरकार ने जो कदम उठाया है, ये लोकतंत्र को खत्म करने वाला है. ये कुछ पूंजीपतियों के हाथ में चला जाएगा.'' 

क्या है नया कानून?

नए प्रावधान के तहत अगर कोई भी व्यक्ति अपने वाहन से किसी को टक्कर मारकर दुर्घटना स्थल से फरार हो जाता है और पीड़ित व्यक्ति की मौत हो जाती है तो ऐसे मामले में आरोपी की दोषसिद्धि पर उसे 10 साल की सजा होगी और साथ ही 7 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं, अगर यह व्यक्ति दुर्घटना के बाद पुलिस या अन्य अथॉरिटी को इसकी सूचना देता है तो भी इस मामले में पांच साल की सजा का प्रावधान है. इसी का ट्रक और बस ड्राइवर विरोध कर रहे हैं जिसको लेकर देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है.

ये भी पढ़ें-  Jharkhand: पत्नी को CM पद की कमान देने की अटकलों पर हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये एक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
Xप्लेन: CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget