एक्सप्लोरर

Jharkhand: पत्नी को CM पद की कमान देने की अटकलों पर हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये एक...'

Jharkhand Politics: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन क्या गांडेय सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? इससे जुड़े सवालों का जवाब अब खुद हेमंत सोरेन ने दिया है.

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने उनकी पत्नी को राज्य की कमान सौंपने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि यह बीजीपी की बुनी हुई झूठी कहानी है. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ समन जारी किया है. ऐसे में यह चर्चा शुरू हुई है कि अगर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया तो वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम का पद दे सकते हैं. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हेमंत सोरेन ने कहा, ''मेरी पत्नी के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना बीजेपी की कल्पना है. बीजेपी झूठी कहानी गढ़ रही है कि मैं सत्ता अपनी पत्नी को सौंप दूंगा.'' दरअसल, जब ईडी ने हेमंत सोरेन को समन भेजा तो ठीक उसी वक्त गांडेय सीट के जेएमएम विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया और यह अटकलें तेज हो गईं कि यहां से कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं. 

अब तक सात भेजा जा चुका है समन
ईडी ने अब तक सोरेन को 7 बार समन जारी किया है. लेकिन अब तक वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. ईडी ने उन्हें पिछले समन में यह कहा है कि वह चाहें तो अपनी पसंद की तारीख और समय बता सकते हैं ताकि अधिकारी उनका बयान रिकॉर्ड कर सकें. उधर, हेमंत सोरेन ने समन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उनका कहना है कि उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है.

सत्तारूढ़ दलों के विधायकों की बुलाई गई है बैठक
इन सबके बीच झारखंड की सत्तारूढ़ जेएमएम और उसके सहयोगी पार्टी के विधायकों की बुधवार को बैठक बुलाई गई है. पार्टी के सूत्र बताते हैं कि ईडी के समन के बाद जो राजनीतिक परिदृश्य पैदा हुए हैं उस पृष्ठभूमि में बैठक बुलाई गई है. जेएमएम की ओर से सभी विधायकों से कहा गया है कि वे समय पर बैठक में पहुंचे. बैठक का आयोजन सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Jharkhand: CM सोरेन का बड़ा दावा- 'पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी हमारी सरकार, फिर सत्ता में आएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget