एक्सप्लोरर

तमिलनाडु पुलिस ने झारखंड के शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें हैरान करने वाली बात

Ranchi News: पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हो जिसके सदस्य फ्लाइट में सफर करते हैं और अच्छे होटलों में ठहरते हैं. गिरोह नाबालिग लड़कों का उपयोग करके लोगों और दुकानों मे लूटपाट करता था.

Tamil Nadu Police Busted Jharkhand Gang: कोयंबटूर पुलिस (Coimbatore Police) ने झारखंड (Jharkhand) के मूल निवासियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बाजारों में अचानक भीड़ पैदा कर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के शहरों में लोगों को लूटता था. गिरोह के सदस्य नाबालिग लड़कों का इस्तेमाल दुकानों में सेंध लगाने और मोबाइल फोन चोरी करने के साथ-साथ बाजारों, मंदिरों, चर्चों, मस्जिदों और प्रदर्शनियों जैसे स्थानों सहित बड़ी संख्या में जहां लोग इकट्ठा होते हैं, वहां लूट की वारदात को अंजाम देते थे.

गिरोह का सरगना गिरफ्तार 
पुलिस ने गिरोह के सरगना आर बहादुर महतो (36) को गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड के अन्य लोगों में एल संतोष महतो (33), एल बाबू महतो (28) शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही बिहार के भागलपुर के निवासी मनीष महोली (22) को भी गिरोह के सदस्य के तौर पर गिरफ्तार किया गया है. इन पर आईपीसी की धारा 392 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके अलावा 3 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर कोयंबटूर में डॉन बॉस्को किशोर गृह भेज दिया गया है.

'फ्लाइट में सफर करते हैं और अच्छे होटलों में ठहरते हैं'
कोयंबटूर के उप्पलम रोड पर एक सब्जी बाजार में कृत्रिम भीड़ पैदा करने के दौरान एक व्यक्ति से 1000 रुपये लूटने के बाद गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पीछा कर उन्हें घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ पर गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वो बारी-बारी से फ्लाइट में सफर करते हैं और अच्छे होटलों में ठहरते हैं. वो नाबालिग लड़कों का उपयोग करके लोगों और दुकानों को लूटते हैं और एक कस्बे में 10 दिन रहने के बाद स्थान बदल देते हैं. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटे गए कीमती सामान को वो अपने साथ ले जाते हैं और झारखंड में अपने गृह नगर सहित अन्य जगहों पर उन वस्तुओं को बेच देते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने चेन्नई, तिरुचि, तिरुपुर और सलेम में कई लोगों को लूटा है.

ये भी पढ़ें:

Deoghar: वैद्यनाथ धाम में पूजा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे PM नरेंद्र मोदी, जानें बड़ी बात

Jamshedpur: पद्मश्री छुटनी महतो के जीवन पर बनेगी वेब सीरीज, कभी डायन बताकर किए गए थे बेइंतहा जुल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Ranchi Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
Meta ने मोदी सरकार से मांगी माफी, निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की जीत
Meta ने मोदी सरकार से मांगी माफी, निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की जीत
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget