एक्सप्लोरर

Deoghar: वैद्यनाथ धाम में पूजा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे PM नरेंद्र मोदी, जानें बड़ी बात

Deoghar News: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी यहां पूजा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे. 

PM Narendra Modi Will Worship At Baba Baidyanath Temple: झारखंड (Jharkhand) का देवघर (Deoghar) आगामी 12 जुलाई को एक साथ कई ऐतिहासिक शुरुआतों का साक्षी बनने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस दिन यहां इंटरनेशनल स्तर के एयरपोर्ट, नवनिर्मित एम्स के 250 बेड वाले हॉस्पिटल एवं एकेडमिक बिल्डिंग और धार्मिक पर्यटकों-श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए विशाल आध्यात्मिक भवन का उद्घाटन करेंगे. इनके अलावा वो देवघर और आस-पास के जिलों में विकास की लगभग एक दर्जन योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. प्रधानमंत्री देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में विशेष पूजा-अर्चना भी करेंगे. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिगों में से देवघर के बाबा वैद्यनाथ एक हैं. पीएम नरेंद्र मोदी यहां पूजा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे. 

की जा रही हैं भव्य तैयारियां 
प्रधानमंत्री के इन कार्यक्रमों के एक दिन के अंतराल के बाद 14 जुलाई से यहां महीने भर तक चलने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले की भी शुरूआत को हो रही है. बिहार के सुल्तानगंज से लेकर झारखंड के देवघर तक 108 किलोमीटर के क्षेत्र में चलने वाला ये एशिया का सबसे लंबा मेला क्षेत्र माना जाता है. इस वर्ष एक साथ होने वाली अनेक ऐतिहासिक शुरुआतों को लेकर देवघर सहित पूरा इलाका भव्य तरीके से सज रहा है. बीजेपी के स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे का दावा है कि प्रधानमंत्री के आगमन के एक दिन पहले शहर में लाखों दीप जलाए जाएंगे. उन्होंने देवघर के लोगों से अपील की है कि वो इस दिन घरों के बाहर कम से कम एक दीया अवश्य जलाएं. 

जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 
देवघर कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए एक लाख वर्गफीट क्षेत्र में विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि देवघर एयरपोर्ट और एम्स के अस्पताल के उद्घाटन के अलावा प्रधानमंत्री जिन प्रमुख योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें गैस पाइपलाइन, गैस बॉटलिंग प्लांट, हंसडीहा-महगामा फोर लेन सड़क, गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड, जसीडीह रेल बाइपास, मधुपुर में वाशिंग पिटजसीडीह स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाने की योजना शामिल है.

ये भी जानें 
धार्मिक पर्यटन के केंद्र देवघर में इंटरनेशनल स्तर के एयरपोर्ट और एम्स को इस पूरे इलाके के लिए सबसे अहम माना जा रहा है. उल्लेखनीय है कि 657 एकड़ भूमि में बना देवघर एयरपोर्ट झारखंड का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, लेकिन पहले फेज में यहां से डोमेस्टिक फ्लाइट की सेवाएं शुरू की जाएंगी. पूरे राज्य में फिलहाल मात्र रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नियमित घरेलू उड़ान सेवाएं संचालित हो रही हैं. देवघर राज्य का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां से भविष्य में विदेशों के लिए भी सीधी उड़ान सेवाएं शुरू की जा सकेंगी.

ये भी पढ़ें:

Jamshedpur: पद्मश्री छुटनी महतो के जीवन पर बनेगी वेब सीरीज, कभी डायन बताकर किए गए थे बेइंतहा जुल्म

Jharkhand: सेक्सुअल हरासमेंट केस में सलाखों के पीछे पहुंचे SDM रियाज अहमद, कैदियों जैसा हो रहा है व्यवहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget