एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और सीएम योगी पर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का विवादित बयान, गोरक्षा का जिक्र कर क्या कहा?

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गौ रक्षकों को गुंडा कहा है.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखें तय हो चुकी हैं और मतदान का पहला चरण 13 नवंबर को है. ऐसे में सियासी उठा-पटक के बीच जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होते दिखे. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की.

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने एक हैरान करने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गो हत्या होती रहेगी तो गोरक्षा के नाम पर हम वोट मांगेंगे. अभी ठीक वही स्थिति है कि हिंदू दुर्गति को प्राप्त होते रहेंगे और बीजेपी वाले हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगते रहेंगे." 

वहीं, उन्होंने कहा, "मोदी जी ने गौ रक्षों को गुंडा तक बोल दिया है. जब मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था तो नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रधानमंत्री का दायित्व है कि गो हत्या बंद हो लेकिन उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 10 वर्ष से ज्यादा बीत गए और अब यह गोरक्षों को गुंडे कहते हैं और वह हत्या करने वालों के समर्थक हो चुके हैं."

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भी बोले स्वामी निश्चलानंद सरस्वती
जगद्गुरु स्वामि निश्चलानंद ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मर्यादा का ध्यान नहीं रखा और महत्वाकांक्षा के वशीभूत होकर उन्होंने गलत मुहूर्त और गलत व्यक्ति द्वारा राम मंदिर एवं भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई. इसका उद्देश्य आगामी चुनाव में लाभ लेना था लेकिन उसके बावजूद उन्हें इसका कोई लाभ तो नहीं मिला बल्कि जीती हुई सीटें भी गंवानी पड़ी." 

बिना किसी का नाम लिए निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, "पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी ने एक विदेशी एजेंट एवं आतंकवादी को शंकराचार्य की उपाधि दे दी और उसकी सुरक्षा में चार-चार गनर दे दिए गए. उन्हें शंकराचार्य बनाने का अधिकार कैसे मिला?" स्वामि निश्चलानंद सरस्वती ने यह आरोप भी लगाया, "पीएम मोदी और सीएम योगी अपनी सीमा का अतिक्रमण कर रहे हैं. अगर भारत में कोई न्याय संस्थान ठीक होता तो दंड के पात्र पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ होते."

'सीमा के क्षेत्र में कर रहे अच्छा काम'
निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सीमा की सुरक्षा के विषय पर प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने लिए कोई धन अर्जित नहीं किया या परिवार के लिए कोई पूंजी नहीं बनाई, लेकिन उनके शासनकाल में क्रिश्चियन को धर्म परिवर्तन की खुली छूट मिल गई है. निश्चलानंद सरस्वती के इन बयानों से उनके समर्थकों में बीजेपी के खिलाफ काफी ज्यादा रोष देखा गया. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand BJP List: झारखंड चुनाव के लिए BJP ने की दो और उम्मीदवारो के नाम की घोषणा, किसे मिला टिकट?

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget