एक्सप्लोरर

Jharkhand Schools Closed: झारखंड में भीषण गर्मी के कारण 8वीं के सभी स्कूल बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है. हालांकि 9 से 12वीं तक के स्कूल 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होंगे.

Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी के कारण 8वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (School Education and Literacy Department) द्वारा बुधवार को एक नया आदेश जारी करते हुए ये जानकारी साझा की है. इसके अनुसार, 8वीं तक के स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे. हालांकि 9 से 12वीं तक के स्कूल 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होंगे.

सरकार के सचिव के. रवि कुमार ने आदेश में लिखा है, 'झारखंड राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जाएगा.'

दरअसल, प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच पहुंच गया है. मेदिनीगर में हालात सबसे ज्यादा खराब है. वहां तापमान सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की भी मानें तो 16 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. 18 जून के बाद मॉनसून आने की उम्मीद है. हालांकि आईएमडी ने ये साफ किया है कि बिपारजॉय तूफान और प्री मॉनसून की वजह से कुछ जिलों में बारिश पहले भी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

मौसम विभाग द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार पलामू, गढ़वा और लातेहार में अगले 3 घंटों में बारिश के आसार है. इस दौरान तेज आवाज में बादल गरजने और बिजली कड़कने की भी आशंका है. इतना ही नहीं, कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को चेताया है.

ये भी पढ़ें:- जेएमएम के गढ़ में आज वसुंधरा राजे भरेंगी हुंकार, 4 लोकसभा सीटों पर फतह के लिए इस रणनीति पर कर रहीं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget