एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: BJP नेता का सियासी वार, बोले उपद्रव के सरगनाओं पर हाथ डालने से कतरा रही है रांची पुलिस  

Ranchi News: रांची में हुए उपद्रव को लेकर झारखंड में सियासत जारी है. BJP नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य पर हमलावर होते हुए कहा है कि, उपद्रव के सरगनाओं पर रांची पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है.

Ranchi Violence Babulal marandi Attack on Hemant Soren Government: भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद माहौल में सुधार हो रहा है और स्थिति शांतिपूर्ण है. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. लेकिन, इस बीच मामले को लेकर सियासत जारी है. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा है कि, ''खबर आ रही है कि रांची में बीते शुक्रवार हुए उपद्रव के सरगनाओं पर रांची पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है.''

'पुलिस के हाथ पांव फूल रहे हैं'
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि, ''खबर आ रही है कि राँची में बीते शुक्रवार हुए उपद्रव के सरगनाओं पर @ranchipolice हाथ डालने से कतरा रही है. सूत्रधारों के बारे में पुख़्ता जानकारी मिले होने के बावजूद “उपरी दबाव” के चलते उनपर कार्रवाई करने में पुलिस के हाथ पांव फूल रहे हैं. दबाव किसका? @HMOIndia इसका संज्ञान लें.''

'JMM के दबाव में उतारे गए पोस्टर' 
हाल ही में ट्वीट कर बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि, '' @ranchipolice के द्वारा शहर में लगाए गए उपद्रवियों के पोस्टर चंद घंटों में JMM के दबाव में उतार लिए गए. जाहिर है कि सत्ता में बैठे लोग अभी जोड़-घटाव में जुटे हैं. तुष्टिकरण को नुकसान ना पहुंचे, भले ही शहर को आग में झोंकने वाले उपद्रवियों को बचाकर इसकी कीमत चुकाई जाए.''

पुलिस की भारी तैनाती जारी 
इस बीच राज्य पुलिस के प्रवक्ता पुलिस महानिरीक्षक अभियान एवी होमकर ने बताया है कि पिछले शुक्रवार को मेन रोड इलाके में हुई हिंसा के सिलसिले में 29 गिरफ्तारियां हुई थीं, जिसके बाद गत 24 घंटे में कोई नई गिरफ्तारी नहीं की गई है. होमकर ने बताया कि मामले में अब तक कुल 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं जिनमें 2 दर्जन नामजद समेत सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया है. दूसरी ओर रांची और आसपास के इलाकों में अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस की भारी तैनाती जारी रखी गई है. होमकर ने बताया कि संवदेनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग साढ़े 3 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. 

ये भी पढ़ें:

Ranchi Violence: जुमे की नमाज से पहले RAF ने की मॉक ड्रिल, जनता से की गई ये अपील 

Jharkhand: एक नजर में जानें अब तक रांची हिंसा के बाद क्या-क्या हुआ, अब कैसी है पुलिस की तैयारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget