एक्सप्लोरर

Jharkhand News: रांची जमीन घोटाले मामले में निलंबित IAS छवि रंजन ने मांगी विशेष सुविधा, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Ranchi Land Scam Case: छवि रंजन के वकील ने कहा कि, रंजन को परिवार से प्रतिदिन मिलने दिया जाए. इसपर कोर्ट ने कहा कि, जेल मैनुअल के अनुसार जो व्यवस्था दी गई है वही इन पर भी लागू होगी.

Jharkahnd News: झारखंड के रांची (Ranchi) में फर्जी कागजात पर जमीन की खरीद-बिक्री और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन (Chhavi Ranjan) को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. रिमांड अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को उन्हें ईडी के विशेष जज दिनेश राय की अदालत में पेश किया गया था. कोर्ट में छवि रंजन के वकील ने कहा कि, छवि रंजन को परिवार से प्रतिदिन मिलने दिया जाए. उन्होंने जेल में अच्छा भोजन देने का भी आग्रह किया, लेकिन ईडी के वकील शिव कुमार काका ने इसका विरोध किया. 

वहीं दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि, जेल मैनुअल के अनुसार जो व्यवस्था दी गई है वही इन पर भी लागू होगी. अलग से कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा सकती है. बता दें कि, छवि रंजन को सात मई को जेल से पूछताछ के लिए ईडी ने हिरासत में लिया था. ईडी ने 10 दिन तक पूछताछ की. बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन को फर्जी कागजात के आधार पर बेचे जाने के मामले में चार मई को ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं अब अगली पेशी 25 मई को होगी.

जेल अधीक्षक पर भी हो सकती है कार्रवाई
वहीं होटवार जेल में प्रेम प्रकाश के निलंबित आईएएस छवि रंजन से मिलने के मामले में ईडी जेल अधीक्षक हामिद अख्तर व जेलर मोहम्मद नसीम को जल्दी ही पूछताछ के लिए समन जारी करेगा.दरअसल, पांच मई को शाम सात बजे प्रेम प्रकाश चेहरे पर गमछा बांधकर छवि रंजन से मिलने गए थे. वह करीब 45 मिनट तक छवि रंजन के सेल में रहे. जबकि जेल में सभी सेल शाम छह बजे बंद हो जाते हैं. ईडी ने इस मुलाकात का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है. इससे दोनों अफसरों पर जेल मैनुअल के उल्लंघन के आरोपों की पुष्टि हो गई है. ईडी सूत्रों का कहना है कि छवि रंजन के खिलाफ आ चार्जशीट में जेल अधीक्षक और जेलर को भी आरोपी बनाया जा सकता है.

जेल आईजी  ने मांगी ये रिपोर्ट
वहीं जेल आईजी उमाशंकर सिंह ने जेल अधीक्षक से ईडी के निरीक्षण संबंधी पूरी रिपोर्ट मांगी है. हालांकि, मंगलवार शाम तक रिपोर्ट नहीं मिली थी. बता दें कि, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की एक साल से कार्रवाई चल रही है. इस दौरान निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और पंकज मिश्रा सहित कई आरोपी जेल भेजे गए. ईडी को पता चला था कि इन्हें जेल मैनुअल को दरकिनार कर सुविधाएं दी जा रही हैं. जांच एजेंसी ने ही पंकज मिश्रा को न्यायिक हिरासत के दौरान रिम्स में मोबाइल पर बात करते पकड़ा था. वहीं अब छवि और प्रेम प्रकाश की भेंट के बाद जेल प्रशासन फिर सवालों के घेरे में है.

Jharkhand: कर्नाटक के नतीजों पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी बोले- 'बजरंगबली राहुल गांधी के साथ, 2024 में वे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget