एक्सप्लोरर

रांची में स्कूल के कैब ड्राइवर पर लगा 4 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, किया गया गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के प्राइवेट स्कूल में चार साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न हुआ. बच्चे की मां का आरोप है कि उन्हें एफआईआर दर्ज कराने में 2 दिन तक परेशान होना पड़ा.

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी के चार वर्षीय बच्चे के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि, बच्चे की मां का आरोप है कि उन्हें एफआईआर दर्ज कराने में दो दिनों तक परेशान होना पड़ा. स्कूल के मैनेजमेंट ने भी उनकी शिकायत पर किसी तरह का नोटिस नहीं लिया है.

घटना रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र का है. बताया जाता है कि इस थाना क्षेत्र में स्पेक्ट्रम ग्लोबल स्कूल में नर्सरी में पढ़ाई करने वाले बच्चे ने घर के लोगों को स्कूल के कैब ड्राइवर की गंदी हरकत के बारे में जानकारी दी. उसकी मां ने स्कूल के प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया. इसके बाद वह बीआईटी मेसरा ओपी में शिकायत दर्ज कराने पहुंची.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
बच्चे की मां का कहना है कि यहां भी उन्हें दो दिनों तक दौड़ लगानी पड़ी. ओपी में कई बार उनके बच्चे से बयान लिया गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, लेकिन स्कूल मैनेजमेंट की लापरवाही और अपराध को संरक्षण देने के आरोप पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्कूल मैनेजमेंट को बचाने की कोशिश की है.

आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर भेजा था जेल 
झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह घटना आयोग के संज्ञान में आई है. इस मामले में आयोग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इसके पहले, रांची में इसी महीने एक स्कूल की नाबालिग छात्राओं से सरेआम छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इस मामले में लापरवाही के आरोप में वरीय पुलिस अफसरों के आदेश पर अब तक छह पुलिसकर्मी सस्पेंड किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 'जो किताब मेरे लिए उतारा गया है, उसको...', झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने मुस्लिमों से कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget