एक्सप्लोरर

Jharkhand News: साइकिल से बोरों में चोरी का कोयला भरकर बेच रहे झारखंड के आदिवासी, बताई ये वजह

आदिवासी एक-एक साइकिल पर करीब 5-6 बोरों में भरकर कोयला लाते हैं. जिनमें करीब 200-300 किलो कोयला होता है.

Illegal Coal: झारखंड में इन दिनों अवैध खनन मामले को लेकर सियासी हड़कंप मचा हुआ है. अवैध खनन मामले में नाम आने पर खनन सचिव एवं आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबित कर दिया गया है. वहीं सीएम हेमंत सोरेन की साख भी दांव पर लगी हुई है. रामगढ़-रांची हाईवे पर कई ऐसे गरीब आदिवासी मिल जाएंगे जो साइकिल पर अवैध, चोरी का कोयला बोरों में भरकर उसकी बिक्री करते हैं. गरीब आदिवासी एक-एक साइकिल पर करीब 5-6 बोरों में भरकर कोयला लाते हैं. जिनमें करीब 200-300 किलो कोयला होता है. यह लोग झारखंड के अलग-अलग कोने से अवैध, चोरी का कोयला साइकिल पर लादकर रामगढ़-रांची हाईवे होते हुए रांची व उसके आसपास के इलाके में जाते हैं. वहां ये आदिवासी कोयला बेचकर उससे मिलने वाले पैसों से अपने पेट की आग बुझाते हैं.

बेरोजगारी बनी कारण

कोयले कि अवैध तस्करी करने वालों ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि सरकार हम लोगों को रोजगार मुहिया नहीं करा पाई. इसलिये अवैध तरीके से रोटी के इंतजाम को मजबूर हैं. 15-16 साल से यही कर रहे हैं. 200-300 किलो कोयला एक बार में बेचते हैं तो 1400-1500 रुपया कमा लेते हैं. महीना में 8-9 हजार कमाते हैं. साइकिल से काफी दूर तक चलना पड़ता है. लंबा सफर 70-80 किलोमीटर का तय करते हैं. हम लोगों को पता है की हम लोग गैर-कानूनी काम कर रहे हैं लेकिन इसके अलावा हमारे पास और कोई रास्ता नहीं है. इसी तरह काम करके अपने परिवार का पेट भरते हैं. 


Jharkhand News: साइकिल से बोरों में चोरी का कोयला भरकर बेच रहे झारखंड के आदिवासी, बताई ये वजह

प्रशासन ने कार्रवाई करने की बात कही

वहीं पूरे मामले पर रामगढ़ की उपायुक्त माधवी मिश्रा (DC) ने कहा की रामगढ़ माइनिंग जिला है. यहां कोई भी अवैध, चोरी का कोयला बेचने का काम करेगा तो सख्त कार्रवाई होगी. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. प्रशासन ने कई लोगों पर नकेल कसी है. कोयले की अवैध तस्करी के लिए हर जगह चेक पोस्ट बनाया गया है. उपायुक्त ने कहा कि जो कोई कोयले की अवैध तस्करी करते हुए पकड़ा जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने इस धंधे में लिप्त लोगों से इस काम को छोड़ने की अपील की. उपायुक्त के मुताबिक, प्रशासन ऐसे कई लोगों को मनरेगा, सीएम रोजगार सृजन योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत रोजगार दे रहा है.

बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना 

वहीं झारखंड से बीजेपी के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने झारखंड में कोयले के अवैध कारोबार के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने निलंबित IAS व खनन सचिव रहीं पूजा सिंघल व सीएम हेमंत सोरेन जो खनन मंत्री भी हैं पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयले के अवैध खनन मामले में एक वर्ग ऐसा है जो सत्ता के संरक्षण में लाखों करोड़ों रुपये की चोरी करता है. वहीं दूसरी तरफ ऐसे हजारों गरीब लोग हैं जो खतरा उठाकर कोयला निकालकर बाजारों तक पहुंचाते हैं. यह आर्थिक सामाजिक समस्या है. जिसका निदान सरकार को करना चाहिये. समाज दोनों को अलग नजर से देखता है. यद्यपि दोनों अपराध हैं. 

ये भी पढ़ेः-

Hardik Patel Resigns: हार्दिक पटेल के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद BJP पर भड़के शक्तिसिंह गोहिल, कमलनाथ बोले- वो उनकी मंशा, जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget