एक्सप्लोरर

Panchayat Election: झारखंड में पहले चरण में 1127 पंचायतों में आज होगा पहले चरण का मतदान, 30,221 उम्मीदवारों का तय होगा भविष्य

झारखंड में आज को 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1127 पंचायतों के लिए चुनाव होगा. शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30,221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा.

Jharkhand Panchayat Election 2022: झारखंड में चार चरण में होने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1127 पंचायतों के लिए चुनाव होगा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसमें 25 लाख महिलाओं सहित 52 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30,221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा.

6231 उम्मीदवार निर्विरोध बन चुके हैं विजेता
झारखंड में पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं होते हैं. दरअसल पहले चरण में 16,757 पदों के लिए चुनाव होने थे, जिसमें 14,079 पंचायत सदस्य, 1,127 मुखिया, 1,405 पंचायत समिति सदस्य और 146 जिला परिषद सदस्य के पद शामिल थे.

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नामांकन पत्र वापस लेने और खारिज होने समेत अन्य कारणों से कुल 6,231 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया. इसलिए अब 9,819 पदों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें 7,303 पंचायत सदस्य, 1,117 मुखिया, 1,256 पंचायत समिति सदस्य और 143 जिला परिषद सदस्य के चुनाव शामिल हैं.

मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा. मतदान दलों को उनके संबंधित स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों में बृहस्पतिवार को मतदान दलों को रवाना किया गया.

पहले चरण के लिए कुल 14,079 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 5,704 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जबकि 5,450 अति संवेदनशील हैं.

वामपंथी उग्रवादियों ने कई इलाकों में चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है. पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 मई को होगी. अन्य चरणों के चुनाव 19, 24 और 29 मई को होंगे.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand: 'मोदी' टाइटल वाले लोगों पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से राहत, 26 सितंबर को अगली सुनवाई

Ranchi Crime News: लड़की को जबरन कार में खींच किया गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
Live: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget