एक्सप्लोरर

Jharkhand News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में झारखंड ने किया टॉप, इस मामले में बना सबसे कम जोखिम वाला राज्य

Ranchi News: झारखंड में सामान्य मोटापा महज 11.6 प्रतिशत और पेट का मोटापा 18.4 प्रतिशत लोगों में ही है. इसी तरह, हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया महज 4.6 प्रतिशत लोगों में ही पाया गया. 

Jharkhand News: आजकल के बदलते जीवनशैली से मोटापा (Obesity), उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) आदि बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. बता दें कि, इन बढ़ती बीमारियों के बीच झारखंड के लिए राहत की खबर है. दरअसल, सामान्य मोटापा, पेट का मोटापा, उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल आदि में झारखंड पूरे देश में सबसे कम जोखिम वाला राज्य है. बता दें कि, झारखंड में सबसे कम लोग इसकी चपेट में हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर, मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर ये बातें सामने आई है. 

झारखंड में सामान्य मोटापा महज 11.6%

इस रिपोर्ट के अनुसार, हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में भी झारखंड सबसे कम जोखिम वाला राज्य है. अध्ययन में भारत में 28.6 प्रतिशत सामान्य मोटापा, 39.5 प्रतिशत पेट का मोटापा और 24 प्रतिशत हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया का प्रसार नोट किया गया है.  वहीं झारखंड में सामान्य मोटापा महज 11.6 प्रतिशत और पेट का मोटापा 18.4 प्रतिशत लोगों में ही है. इसी तरह, हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया महज 4.6 प्रतिशत लोगों में ही पाया गया. जीवन शैली से जुड़ी इन चारों बीमारियों में मोटापा से संबंधित दोनों बीमारियों का का प्रसार सबसे अधिक पुडुचेरी में है. वहीं हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया का प्रसार सबसे अधिक केरल में है. हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉलकी समस्या सबसे कम 3.2 प्रतिशत झारखंड में है, जबकि यह भी सबसे अधिक केरल में है. 

24% भारतीय हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया से पीड़ित

अध्ययन में यह बात सामने आई कि भारत में 11.4 प्रतिशत मधुमेह, 15.3 प्रतिशत पूर्व-मधुमेह, 35.5 प्रतिशत उच्च रक्तचाप का प्रसार है. इन तीनों बीमारियों का उच्चतम प्रसार गोवा, सिक्किम और पंजाब में पाया गया. दरअसल, आईसीएमआर-आइएनडीआइएबी राष्ट्रीय क्रॉस-सेक्शनल स्टडी शीर्षक वाले इस अध्ययन में पाया गया कि भारत में सामान्य तौर पर मोटापा और पेट के मोटापे की व्यापकता 28.6 और 39.5 प्रतिशत थी. इस तरह भारत में सामान्य मोटापे की अपेक्षा पेट के मोटापे का जोखिम अधिक है. यही स्थिति झारखंड में भी है. अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार 24 प्रतिशत भारतीय हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया से पीड़ित हैं. बता दें कि यह स्वास्थ्य की एक ऐसी स्थिति जिसमें वसा धमनियों में इकट्ठा होती है और व्यक्तियों को दिल के दौरे और स्ट्रोक के अधिक जोखिम में डालती है. जबकि 15.3 प्रतिशत लोगों को प्री-डायबिटीज है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget