एक्सप्लोरर

गुलाब और प्लेकार्ड लेकर निशिकांत दूबे के आवास पर पहुंचे NSUI के छात्र, किया 'गांधीगिरी' वाला प्रदर्शन

NSUI Students Protest: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के दिल्ली स्थित आवास पर NSUI छात्रों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. छात्र कार्यकर्ताओं ने हाथों में गुलाब का फूल और प्लेकार्ड लेकर प्रोटेस्ट किया.

NSUI Protest near Nishikant Dubey Residence: गांधीगिरी अंदाज में आज (गुरुवार, 12 दिसंबर) सुबह NSUI छात्रों का प्रदर्शन बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के घर के बाहर देखने को मिला. दरअसल, सोनिया गांधी के जॉर्ज सोरोस से लिंक के बीजेपी के दावों पर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के लिए NSUI छात्र हाथों में गुलाब का फूल और प्लेकार्ड लेकर पहुंचे, लेकिन इस प्रदर्शन ने नाटकीय रूप तब ले लिया जब केवल पांच मिनट के अंदर ना सिर्फ सांसद निशिकांत दुबे अपने घर का दरवाजा खोल छात्रों से मिलने और बातचीत करने के लिए आए, बल्कि उन्हें लड्डू और मिठाई खिलाते हुए भी दिखे.

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी अदाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए झूठा प्रचार कर रही है. इस दौरान NSUI छात्र प्लेकार्ड लेकर पहुंचे जिनपर लिखा है 'जिसका बॉस अदाणी है, वो सरकार हटानी है' और 'Get Well Soon Dubey Ji'. NSUI छात्र कहते हैं कि राहुल गांधी चाहते हैं संसद में चर्चा हो लेकिन बीजेपी चर्चा से बचने की कोशिश कर रही है और अपमानजनक आरोप लगाए जा रहे हैं. हम कांग्रेस वाले हैं, मोहब्बत देते हैं. NSUI के राष्ट्रीय सचिव अंकित डेढा कहते हैं कि हम राहुल गांधी का प्यार का संदेश लेकर आए हैं. 

'दुबे जी गुलाब का फूल लेने से भी डर रहे हैं'- NSUI छात्र
NSUI छात्र यश कहते हैं, "जिस तरह से 'दुबे जी' (निशिकांत दुबे) राहुल गांधी को गाली दे रहे हैं, हम उनकी तरह गाली नहीं देंगे. हम राहुल गांधी का मोहब्बत का फरमान लेकर आए हैं. हम यहां धरना देने नहीं आए. निशिकांत दुबे संसद में गाली देकर बात करते हैं. हम प्यार देने आए हैं."

महाराष्ट्र से आई NSUI की छात्रा गीतांजलि पुणेकर कहती हैं, "दुबे जी गुलाब का फूल लेने से भी डर रहे हैं." संगठन की सचिव वैष्णवी भारद्वाज कहती हैं, "बीजेपी वाले कभी माइक बंद करवा देते हैं तो, कभी गाली देते हैं. ये मोदी-अदाणी वाली सरकार है. इन्हें सिर्फ नफरत आती है. दुबे जी आप बाहर आएं".

बीजेपी सांसद ने छात्रों को लड्डू और मिठाई खिलाई
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपना दरवाज़ा खोला और सभी के गुलाब लेते हुए NSUI कार्यकर्ताओं को लड्डू और मिठाई खिलाई. सांसद ने कहा, "आप कितने लोग हैं बता देना, सबको नाश्ता पानी भी कराऊंगा. ऐसे भूखे कब तक चिल्लाते रहोगे?"

निशिकांत दुबे ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, "मैं आज ज़ीरो आवर में फिर वही सवाल संसद में पूछुंगा. ज़ीरो आवर सांसद का अधिकार है. विपक्ष मुझे बोलने की इजाज़त नहीं दे रहा. जॉर्ज सोरोस को लेकर सौ प्रतिशत अब भी वही आरोप हैं. NSUI के कार्यकर्ता बेचारे कन्फ्यूज़ हैं. इन्हें मैं युवा मोर्चा में लाऊंगा. उन्हें भी पता चलेगा कैसे भूखे प्यासे उनसे काम करवाया जाता था."

यह भी पढ़ें: मईयां सम्मान योजना में सीएम हेमंत सोरेन करने वाले हैं कटौती? BJP विधायक के दावे ने मचाई हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget