एक्सप्लोरर

नीट पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन! रांची रिम्स के मेडिकल छात्रा से पूछताछ, सॉल्वर होने का शक

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में रांची रिम्स के एक मेडिकल छात्रा को सीबीआई टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. CBI को शक है कि परीक्षा माफियाओं ने छात्रा से पेपर सॉल्व करवाया था.

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले की जांच अब झारखंड के रांची तक पहुंच चुकी है. नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने रांची के रिम्स के फर्स्ट ईयर की एक छात्रा को हिरासत में लिया है. मेडिकल छात्रा को हिरासत में लेकर सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है. सीबीआई टीम को शक है कि परीक्षा माफियाओं ने इन लोगों से पेपर सॉल्व करवाया था. इसके बाद अभ्यर्थियों को रटने के लिए दिया था.

बताया जा रहा है कि छात्रा MBBS 2023 बैच की स्टूडेंट है. वहीं सीबीआई टीम झारखंड में अन्य स्टूडेंट्स की भी तलाश कर रही है. सूत्रों के अनुसार सीबीआई को शख है कि बिहार-झारखंड के कुल 10 मेडिकल छात्रों से पेपर सॉल्व करवाया गया था. दरअसल, नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम को यह जानकारी मिली थी कि रांची के रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सॉल्वर गैंग में शामिल है.

छात्रा के सॉल्वर होने का शक
जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की देर रात सीबीआई की टीम ने रिम्स हॉस्टल में अपनी दबिश दी. रिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में जाकर टीम एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा को अपने साथ ले गई. सीबीआई रांची में ही छात्रा से पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना में हुई गिरफ्तारी के बाद छात्रा का भी नाम सामने आया है.

पटना एम्स के डॉक्टर गिरफ्तार
इससे पहले सीबीआई टीम ने पटना एम्स के चार स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है. तीन 2021 बैच के स्टूडेंट बताये जा रहे हैं. सीबीआई को इनपर भी शक था कि परीक्षा माफियाओं ने इन लोगों से पेपर सॉल्व करवाया था. इसके बाद अभ्यर्थियों को रटने के लिए दिया था. इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ट्रक से पेपर चुराने वाले इंजीनियर को पटना से गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें:

झारखंड में जाएगी हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता? हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'विधानसभा चुनाव में हम इससे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget