एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जानें मामला

Palamu: एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि, ध्वज में अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे थे और नीचे तलवार का निशान था. वहीं वीडियो देखने के बाद 13 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Jharkahnd News: झारखंड के पलामू जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप  में 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को उस समय हुई, जब मुहर्रम का एक जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर और कंकारी जैसे इलाकों से होकर गुजरा. यह क्षेत्र राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित है. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने कहा कि जुलूस के दौरान गाया बजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया. 

वहीं ध्वज के साथ कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की. उन्होंने कहा कि, ध्वज के रंग राष्ट्रीय ध्वज के समान ही थे, लेकिन उसमें अशोक चक्र गायब था. एसपी ऋषभ गर्ग ने आगे कहा कि, अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे थे और नीचे तलवार का निशान था. वहीं वीडियो देखने के बाद 13 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

रांची में भी सामने आया ऐसा मामला
राजधानी रांची में भी मुहर्रम के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें तिरंगे के साथ छेड़छाड़ किया गया है. गौरतलब है कि वायरल वीडियो में तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह उर्दू में कुछ लिखा गया है. हालांकि, एबीपी न्यूज इस वीडियो को पुष्टि नहीं करता है. यह वीडियो मेन रोड हनुमान मंदिर के पास का बताया जा रहा है. इसमें मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया जा रहा है, लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ की गई है.

राष्ट्रध्वज के रंग तो संबंधित थे, लेकिन उजले रंग की पट्टी में होने वाले अशोक चक्र को हटा दिया गया है. इस मामले में डेली मार्केट थानेदार मधुसूदन मोदक ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget