एक्सप्लोरर

Jharkhand: कैश कांड में निलंबित कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ईडी के सामने पेश, पूछताछ जारी

Naman Bixal Kongari News: नमन बिक्सल कोंगारी ने 17 जनवरी को केंद्रीय एजेंसी द्वारा मांगे गए दस्तावेजों की व्यवस्था नहीं होने का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था.

Jharkhand News: निलंबित झारखंड कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगारी बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने जांच के सिलसिले में पेश हुए. पिछले साल पश्चिम बंगाल में उनके और दो अन्य पार्टी विधायकों से 49 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे. एक अधिकारी ने कहा कि वह सुबह करीब 11 बजे यहां एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और उनसे पूछताछ की जा रही है. कोंगारी ने 17 जनवरी को केंद्रीय एजेंसी द्वारा मांगे गए दस्तावेजों की व्यवस्था नहीं होने का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था.

कोंगारी ने यहां ईडी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं से कहा, "ईडी ने बैंक विवरण सहित कुछ दस्तावेज मांगे थे. मैं जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करूंगा." विशेष रूप से, प्रवर्तन निदेशालय ने नकद जब्ती की जांच के संबंध में कांग्रेस के दो अन्य निलंबित विधायकों इरफान अंसारी और राजेश कच्छप से क्रमशः सोमवार और मंगलवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की.

हावड़ा से तीन विधायकों को किया गया था गिरफ्तार

पिछले साल 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर उनके वाहन को रोके जाने के बाद तीनों विधायकों को गिरफ्तार किया गया था और कार में लगभग 49 लाख रुपये नकद मिले थे. इसके बाद उन्हें पार्टी ने निलंबित कर दिया था. जमानत पर बाहर विधायकों ने दावा किया कि जब्त किए गए पैसे झारखंड में एक आदिवासी त्योहार के लिए साड़ी खरीदने के लिए थे.

बता दें कि ईडी मामले के मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रहा है. मामले की जांच शुरू में पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई और बाद में राज्य सीआईडी ​​​​को सौंप दी गई. कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ ​​अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए तीन विधायकों ने उन्हें 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की थी.

कांग्रेस राज्य में हेमंत सोरेन सरकार का हिस्सा है. ईडी ने पिछले साल दिसंबर में मामले के संबंध में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. सिंह ने दावा किया था कि उन्हें आरोपी के तौर पर नहीं बल्कि मामले में शिकायतकर्ता के तौर पर समन किया गया था.

इसे भी पढ़ें:

Hazaribagh News: घायल हाथी ने मचाया हड़कंप, 2 लोगों की ली जान, दो महिलाओं को किया जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget