एक्सप्लोरर

Hazaribagh News: घायल हाथी ने मचाया हड़कंप, 2 लोगों की ली जान, दो महिलाओं को किया जख्मी

हजारीबाग में हाथी ने दो व्यक्तियों को कुचल कर मार दिया और दो अन्य युवतियों को घायल भी कर दिया है. ड्रोन के माध्यम से वन विभाग हाथी पर नजर रख रहा है और लोगों को सतर्क रहने की सूचना दी गई है.

Hazaribagh News: ऐसे तो हाथियों के उत्पात की घटना आए दिन हमारे सामने आती रहती हैं लेकिन हजारीबाग शहरी क्षेत्र में आज तड़के जिस तरह एक हाथी ने उत्पात मचाया है उससे हड़कंप मच गया है. दरअसल हाथी ने दो व्यक्तियों को कुचल कर मार दिया और दो अन्य युवतियों को घायल भी कर दिया है. लोगों में इस वजह से काफी आक्रोश है. लोगों ने हजारीबाग चतरा मार्ग को खिरगांव मैला टांड़ के समीप जाम कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दामोदर साव और धनेश्वर साव नाम का व्यक्ति आज सुबह अपने भिंडी के खेत में काम करने गया जहां हाथी ने उसे अपने चपेट में ले लिया.

वहीं शहरी क्षेत्र के पार नाला के पास की रहने वाली दो अन्य महिलाओं को भी हाथी ने घायल कर दिया है. जिन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर किया गया है. मामले की जानकारी मिलने के साथ ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हाथी को खदेड़ने का अभियान शुरू कर दिया लेकिन लोगों की भारी भीड़ और सड़क मार्ग को जाम कर देने के कारण वन विभाग के अधिकारियों को हाथी को खदेड़ने में काफी असुविधा हो रही है.

लोगों को दी गई सतर्क रहने की सूचना

वन विभाग के एसीएफ ए के परमार ने बताया कि हाथी घायल है इस कारण वह उत्पात मचा रहा है. घायल हाथी हजारीबाग के सरदार चौक तक पहुंचा था जहां से वापस खीरगांव की ओर आया. उन्होंने यह भी बताया कि हाथियों का यह बेहद पुराना रूट है जिस कारण हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया है. मृतको के परिजनों ने सरकार से मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है. हजारीबाग के रेलवे स्टेशन के करीब कचरा डंप करने के मैदान यानी मैंला टांड़ में अभी हाथी के होने की खबर आ रही है. ड्रोन के माध्यम से वन विभाग और पुलिस प्रशासन हाथी पर नजर रख रहा है. हाथियों के भगाने के दस्ते को भी हजारीबाग बुलाया जा रहा है और लोगों को माइक के माध्यम से सतर्क रहने की सूचना दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या, पिकनिक स्पॉट के पास मिली अधजली लाश, परिजनों ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget