एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बीच झारखंड मॉक ड्रिल के लिए तैयार, घरों की बिजली कब बंद करनी है?

Jharkhand Mock Drill: झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी अमोल वी होमकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉक ड्रिल, संबंधित जिला प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थानों पर किया जाएगा.

Mock Drill in Jharkhand: पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद मॉक ड्रिल को लेकर भी हलचल तेज है. इस जवाबी कार्रवाई के बीच झारखंड में बुधवार (07 मई) को छह स्थानों पर 'मॉक ड्रिल' की तैयारियां पूरी की गईं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह तीन घंटे का 'मॉक ड्रिल' रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में शाम चार बजे से नागरिक सुरक्षा संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा.

गृह मंत्रालय ने सोमवार को विभिन्न राज्यों से बुधवार को 'मॉक ड्रिल' आयोजित करने को कहा था, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच 'नई और जटिल चुनौतियों' को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है. 

सिविल डिफेंस, पुलिस समेत कई एजेंसियां करेगी अभ्यास

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक अमोल वी होमकर ने बताया, “मॉक ड्रिल, संबंधित जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर किया जाएगा. 'मॉक ड्रिल' के दौरान, कुछ आपातकालीन स्थितियों का अनुकरण किया जाएगा और ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा, पुलिस, दमकल सर्विस, मेडिकल टीम समेत अलग-अलग एजेंसियों और जनता की तैयारियों के लिए अभ्यास किए जाएंगे.”

उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना, आपदा प्रतिक्रिया में लगने वाले समय को कम करना, उसे प्रभावी बनाना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है.

रांची में शाम चार बजे से 7 बजे तक मॉक ड्रिल

रांची में यह 'मॉक ड्रिल' शहर के डोरंडा क्षेत्र में शाम चार से सात बजे तक किया जाएगा. रांची के डिप्टी कमिश्नर मंजूनाथ भजंत्री ने कहा, “ड्रिल के दौरान जब सायरन बजे तो आमजन घबराएं नहीं. नागरिकों से अनुरोध है कि वे अभ्यास के समय अपने घरों की बिजली बंद रखें. यह अभ्यास आप और आपके परिवार को आपात स्थिति में सुरक्षित रखने की तैयारी है.”

सायरन, ब्लैकआउट समेत कई अन्य गतिविधियां शामिल

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद नागरिक सुरक्षा 'मॉक ड्रिल' आयोजित किया जाएगा. भजंत्री ने लोगों से आग्रह किया, ''यह अभ्यास आपको और आपके परिवार को इमरजेंसी स्थिति में सुरक्षित रखने के लिए एक तैयारी है. आइए, सीखें कि कैसे तैयार रहें. 'एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि 'मॉक ड्रिल' के दौरान खतरे की चेतावनी देने के लिए सायरन, ब्लैकआउट, प्रमुख ढांचों की सुरक्षा और आपात स्थिति में घायलों को निकालने जैसी गतिविधियां की जाएंगी.

पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है. पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य कार्रवाई की गई. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget