एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान, 'देश का मुसलमान शीशा पिलाई दीवार की तरह...'

Operation Sindoor: मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि हिंदुस्तान का सारा मुसलमान शीशा पिलाई हुई दीवार की तरह सरकार के साथ खड़ा है. हम भारत की रिजर्व आर्मी हैं.

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से ही मिट जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा होने के बाद ही सारी दुनिया के मुसलमान खुशी के साथ रहेंगे.

'पाकिस्तान जो भी करता है उससे हिंदुस्तान के मुसलमान...'

रांची में न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, "जिस वक्त इसका पता कि हिंदुस्तान ने स्ट्राइक किया है तो मानो एक ऐसी खुशी मन में दौड़ी, ऐसा महसूस हुआ कि जो मन में था वो पूरा हुआ. क्योंकि इससे (आतंकवाद) से पूरा समाज पीड़ित है. पाकिस्तान जो भी करता है उससे हिंदुस्तान में रहने वाला मुसलमान पीड़ित है. हम कुछ भी न करके आतंकवादी बन जाते हैं. ये पाकिस्तान की वजह से होता है."

मौलाना रशीदी ने आगे कहा, "इसलिए हमने सरकार से मांग की थी कि अगर आप चाहें तो हिंदुस्तान का मुसलमान, हिंदुस्तान का मुसलमान सरहद पर जाकर पाकिस्तान से लड़ने के लिए तैयार है. या तो आप उनको ऐसा सबक सिखाइए कि दोबारा इस तरह की कृत्य करने की हिम्मत न हो."

'पाकिस्तान आतंकवाद का पेड़ है'

इसके आगे उन्होंने कहा, "ये जो कुछ है मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं. खुशी तो हुई है कि इतना कुछ हुआ है. मैं ये चाहता हूं कि पाकिस्तान दुनिया के नक्शे पर न रहे. क्योंकि पाकिस्तान आतंकवाद का पेड़ है. जब तक ये पेड़ रहेगा फल आता रहेगा. मैं ये चाहता हूं कि ये पेड़ कट जाए तब ये आतंकवाद का फल नहीं आएगा. इससे सारी दुनिया का मुसलमान खुशी के साथ रहेगा. फिर आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं होगी. ये लोग जिहाद के नाम पर आतंकवाद कर रहे हैं. इसको हम हमेशा कंडेम करते हैं. आगे भी करेंगे."

'हम हिंदुस्तान की रिर्जव आर्मी'

मौलाना रशीदी ने ये भी कहा, "हिंदुस्तान का सारा मुसलमान शीशा पिलाई हुई दीवार की तरह सरकार के साथ खड़ा है. सारे अपने मतभेद भुलाकर सरकार के साथ हम खड़े हैं. जान माल से जब भी जरूरत पड़ेगी, ये समझिए कि हम हिंदुस्तान की रिर्जव आर्मी हैं. अगर हमारी जरूरत पड़ेगी और सरकार आवाज देगी तो हम तुरंत तैयार हो जाएंगे."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget