एक्सप्लोरर

मंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन के इलाके में पहुंचे रामदास सोरेन, पूर्व CM के खिलाफ हुई नारेबाजी

Jharkhand Politics News: जेएमएम नेता रामदास सोरेन ने कैबिनेट में चंपाई सोरेन का स्थान लिया है. मंत्री बनने के बाद उन्होंने गुरुवार को जमशेदपुर और सरायकेला का दौरा किया.

Jharkhand News: मंत्री रामदास सोरेन (Ramdas Soren) ने झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया का दौरा किया. इस दौरान जेएमएम के कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया तो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) के खिलाफ नारेबाजी की. जहां रामदास सोरेन का स्वागत हुआ वह चंपाई सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है. सीएम बनने के बाद चंपाई सोरेन ने इस जगह का कई बार दौरा किया था. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा उत्पाद सिपाही भर्ती अभियान के दौरान अभ्यर्थियों की मौत का जिम्मेदार कोरोना के टीके को बताए जाने पर मंत्री रामदास सोरेन ने प्रतिक्रिया दी. रामदास ने कहा, '' अगर मुख्यमंत्री ने कहा है तो मैं कोई भी टीका टिप्पणी नहीं कर सकता, उन्होंने सही कहा होगा. कोरोना के दौरान लोगों को बचाने के लिए हमारी सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है.'' 

चंपाई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से जेएमएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और बाद में बीजेपी ज्वाइन कर ली. कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद रामदास सोरेन को उनकी जगह दी गई और उन्हें कैबिनेट में शामिल कर लिया गया. 

चंपाई के खिलाफ जेएमएम कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
जेएमएम छोड़ने का फैसला करने के बाद चंपाई सोरेन अपने गृह क्षेत्र भी गए थे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ था, वहीं आज जेएमएम के कार्य़कर्ता उनके खिलाफ 'चंपाई सोरेन मुर्दाबाद', 'चंपाई सोरेन होश में आओ' और 'चंपाई सोरेन हाय-हाय' जैसे नारे लगाते हुए देखे गए.

चंपाई सोरेन के जाने से नहीं पड़ेगा फर्क- रामदास
बता दें कि कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद रामदास सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन के जेएमएम छोड़ने से किसी भी सीट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और जेएमएम फिर से सरकार बनाएगी. चंपाई सोरेन के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहली बार जेएमएम की बैठक सरायकेला में हुई जिसमें रामदास भी पहुंचे.

ये भी पढ़ें- झारखंड कांस्टेबल भर्ती: 12 कैंडिडेट्स की मौत के बाद सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, नियमों में किए ये बदलाव

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget