एक्सप्लोरर

झारखंड कांस्टेबल भर्ती: 12 कैंडिडेट्स की मौत के बाद सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, नियमों में किए ये बदलाव

Jharkhand Constable Bharti 2024: झारखंड सरकार ने फिजिकल टेस्ट के मापदंडों को बदलने का फैसला किया है. मौजूदा नियम के अनुसार 60 मिनट में 10 किलोमीटर दौड़ना होता है, लेकिन अब इन नियमों में ढील दी जाएगी.

Jharkhand News: झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती चल रही थी. इसमें फिजिकल टेस्ट देते वक्त अचानक 12 कैंडिडेट्स की मौत होने से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन दिनों के लिए परीक्षा को स्थगित कर दिया. साथ ही झारखंड सरकार ने फिजिकल टेस्ट के मापदंडों को बदलने का फैसला किया है.

मौजूदा नियम के अनुसार, 60 मिनट में 10 किलोमीटर दौड़ना होता है. ऐसे में अब पुलिस विभाग पांच से छह मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ या 25 मिनट में पांच किलोमीटर दूरी करने की प्रणाली शुरू करेगा. जानकारी के अनुसार यह बदलाव आने वाली परीक्षाओं/भर्ती अभियानों के लिए लागू होंगे.

चूंकि मौजूदा आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए 80% परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं, इसलिए बाकी 20% परीक्षाएं मौजूदा नियमों के अनुसार ही होंगी. बता दें इंडियन आर्मी में पुरुषों के लिए 5.45 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना जरूरी है, जबकि महिलाओं को यही दूरी 7.30 मिनट में पूरी करनी होती है. 

सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के नियम क्या हैं?
वहीं सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स में पुरुषों को 24 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है. जबकि महिला उम्मीदवारों को 8.30 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है. बता दें झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट के दौरान 12 अभ्यर्थियों की मौत हुई थी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी थी.

झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत फिजिकल टेस्ट के दौरान 22 अगस्त को रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सात केंद्रों पर आयोजित किया गया था. वहीं पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी. होमकर ने बताया कि पलामू में चार, गिरिडीह और हजारीबाग में दो-दो, रांची के जगुआर केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी और साहेबगंज केंद्रों पर एक-एक अभ्यर्थी की मौत हुई थी.

उन्होंने कहा था कि अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज कर लिए गए हैं और इसकी जांच जारी है. होमकर के मुताबिक 30 अगस्त तक कुल 1,27,772 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78,023 पास हुए हैं. उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रों पर चिकित्सा दल, दवाइयां, एम्बुलेंस और पेयजल समेत पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी.

Jharkhand Election 2024: झारखंड में JDU की एक सीट फाइनल! BJP से गठबंधन पर हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget