एक्सप्लोरर

'बाबूलाल मरांडी को डेटा ऑपरेटर के रूप में करेंगे बहाल', रोजगार के मुद्दे पर मंत्री इरफान अंसारी का कटाक्ष

Jharkhand Politics: झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि यहां पर कोई घुसपैठिया नहीं है.

Jharkhand News: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री इरफ़ान अंसारी (Irfan Ansari) ने बीजेपी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेवजह राज्य को बदनाम करने क़ी कोशिश की जाएगी तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में दुमका कोर्ट में हाजिरी देने पहुंचे मंत्री इरफ़ान अंसारी ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया.

इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी नेताओं के पास काम नहीं है. उसके पक्ष में काम नहीं करने वालों को फंसा कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है. आज हम फंसे हैं यह भी बीजेपी की कारगुजारी है. अंसारी ने कहा हमारे पास समय कम है और काम ज्यादा, बीजेपी के पास मुद्दा नहीं हैं इसलिए वह जात-पात और हिंदू-मुस्लिम कर रही है. जबकि हम अभी प्रखंडों में बहाली करेंगे. उसमें बाबूलाल मरांडी को डेटा ऑपरेटर के रूप में बहाल कर रोजगार का अवसर देंगे.

संथाल परगना में नहीं है कोई घुसपैठिया - अंसारी
मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का दावा करते हुए सरकार से एसआईटी जांच की मांग की थी. इसके जवाब मे मंत्री इरफ़ान ने कहा कि यहां कोई घुसपैठिया नहीं है. सिर्फ बीजेपी मुसलमानों को बदनाम कर रही है.

बता दें कि कुछ दिन पहले झारखंड हाई कोर्ट ने भी राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के रहने की बात कही थी. कोर्ट ने संथाल परगना इलाके में घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें वापस भेजने को कहा था. हाई कोर्ट ने संथाल परगना के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर से कार्रवाई करने को कहा था.

बीजेपी दो अंक का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी - अंसारी
उधर, झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इरफान अंसारी ने कहा कि यहां जल्दी चुनाव कराना उचित नहीं क्योंकि यह क्षेत्र बंगाल से सटा है और यहां दुर्गापूजा के त्यौहार की तैयारी एक महीने पहले से होती है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जल्द कराएगी तो झारखंड में दो अंक का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी. 

ये भी पढ़ें- Jharkhand: किसके खाते में जाएगा आदिवासी वोट, आरक्षित सीटों पर फिर कमाल दिखा पाएगी JMM? समझें पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget