एक्सप्लोरर

Coal Mine Accident: धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान धंसी चाल, 3 लोग दबे, 5 घर क्षतिग्रस्त

Coal Mine Accident : झारखंड के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना स्थित ईसीएल के 9 नंबर माइंस के पास अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 3 लोग दब गए और 5 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

Dhanbad News: जिले के निरसा थाना अंतर्गत देवियाना गांव में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोग अवैध मुहाने में फंसे हुए हैं. जबकि 500 फीट से ज्यादा के दायरे में  भू-धसान की घटना हुई है. इस दुर्घटना में 5 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. दहशत में लोग घरों से बाहर भाग खड़े हुए ताकि वे सुरक्षित रह सकें. 

 खाना खा रहे थे लोग, ढाई बजे हुई दुर्घटना 

अवैध कोयला उत्खनन की वजह से देबियाना गांव का अधिकतर क्षेत्र खोखला हो चुका है. बताया जा रहा है कि लोग दोपहर का खाना खा ही रहे थे कि तभी जमीन फटने की आवाज आने लगी. लोग भागकर घर से निकले तो कुछ ही पल में पूरा का पूरा इलाका धंसने लगा. लोग जान बचाकर खुली जगह चले गए ताकि वे किसी बड़े हादसे का शिकार ना हो जाएं.

ग्रामीणों का आरोप कोयला माफिया ने जमीन खोखली की

जब हमारी टीम ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया तो ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन और कोयला माफिया के खिलाफ काफी आक्रोश दिखा. लोगों ने बताया कि घर फट चुके हैं, बड़ी- बड़ी दरारें उन्हें डरा रही हैं. दिन को तो वे बाहर खुले में रह लेंगे, लेकिन रात को गुजारा कैसे होगा. उन्हें सिर छिपाने के लिए छत चाहिए, उनके साथ न्याय हो.

घटना के कई घंटा बीत जाने के बावजूद प्रशासनिक अमला बेखबर सोया हुआ है. प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा मौके पर स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा है. जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. भूधसान के कारण पांच घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. जिनमें दिलीप बाउरी, बिनोद बाउरी, काबुली बाउरी, कोका बाउरी और माला बाउरी का घर शामिल हैं. सभी के घरों में बड़ी- बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं. जमीन से दीवार तक हर जगह सिर्फ दरारें ही दरारें दिख रही हैं.

मामले को सलटाने में जुटा प्रबंधन

घटना के चार घंटे बाद भी ईसीएल कोलयरी प्रबंधन का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंचा. यहां तक कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी मामले को दबाने की कोशिश में जुटा है. धनबाद जिलाधिकारी मीटिंग कर अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने और टास्क फोर्स बनाने की बात करते हैं लेकिन अवैध कोयला उत्खनन जारी है.

शनिवार की घटना के बाद धनबाद डीसी से लेकर निरसा अंचल अधिकारी और ईसीएल मुगमा महाप्रबंधक तक कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा है. बहरहाल भूधसान से प्रभावित लोगों को राहत कब और कैसे मिलेगी यह बड़ा सवाल है.

ये भी पढ़ें :- Jharkhand: दुमका में अवैध कोयले के खदानों पर बुलडोजर की कार्रवाई, कई क्विंटल कोयला जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget