एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर CM हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- शांति और सद्भाव के लिए उठाएं कदम

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू से अपील की कि वह मणिपुर राज्य में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाएं. सोरेन ने लिखा इस मुश्किल समय में हमारी आखिरी उम्मीद आप हैं.

Manipur Violence: मणिपुर में हालात काबू होने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं. बता दें कि, पूर्वोत्तर राज्य से एक बेहद ही शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, चार मई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं. इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश दिख रहा है. वहीं इस मामले पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नारजागी जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखा है. दरअसल, सीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखे पत्र में हेमंत सोरेन ने घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और राष्ट्रपति से अपील की कि वह मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाएं

शनिवार को भेजे गए पत्र में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि 'देश, आदिवासियों को बर्बरता का शिकार नहीं होने दे सकता. चुप्पी भी निर्दय अपराध का एक चेहरा है. मणिपुर राज्य में जारी हिंसा को लेकर भारी मन से लिख रहा हूं. मैं मणिपुर के हालात और महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न और अकथ्य प्रताड़ना से चिंतित और तनाव में हूं. सोरेन ने लिखा कि मणिपुर बीते दो महीने से जल रहा है. अब जो वीडियो सामने आया है, वह लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में गिरावट को दिखाता है.'

सीएम ने राष्ट्रपति से शांति की अपील
हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू से अपील की कि वह राज्य में शांति बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाएं. सोरेन ने लिखा कि इस मुश्किल समय में हमारी आखिरी उम्मीद आप ही हैं और आप ही हमें रास्ता दिखा सकती हैं. सीएम ने लिखा कि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अनुमान है कि 40,000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं और वह अस्थाई शिविरों पर रहने पर मजबूर हैं. उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा लग होता है कि यहां कानून का शासन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है.बता दें कि मणिपुर में बीती तीन मई से जातीय हिंसा की आग भड़की हुई है. यहां मैतई और कुकी समुदाय के बीच टकराव है. इस लड़ाई में अभी तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के DSP पर गोली चलाने वाले शूटर को रामगढ़ में दबोचा, गैंगस्टर अमन साहू से है कनेक्शन

 

 

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
Xप्लेन: CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget