एक्सप्लोरर

Jharkhand: 557 दिनों की मौन साधना के बाद जैनाचार्य प्रसन्न सागर का महापरणा, जुटे हजारों श्रद्धालु

प्रसन्न सागर महाराज मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहनेवाले हैं. उनका जन्म 23 जुलाई 1970 को हुआ था. उन्होंने महज 16 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 1986 को  ब्रह्चार्य व्रत रखा.

Jharkhand News: 557 दिनों से तीर्थराज सम्मेद शिखर ( पारसनाथ ) में सिंघनिष्क्रीडित व्रत में साधनारत अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ( Prasanna Sagar Maharaj) ने शनिवार को पारसनाथ टोंक स्वर्णभद्रकूट पर ही महापरणा संपन्न किया. इसके बाद जैनाचार्य सम्मेद शिखर से नीचे उतरे. इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह देखा गया. जैनाचार्य के महापरणा करने के बाद शिखर से चलते समय ही पुष्प वर्षा भी की गई.  

व्रत और मौन साधना में थे लीन

जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी पारसनाथ में अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज कठिन सिंघनिष्क्रीडित व्रत और मौन साधना में लीन थे. अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज 557 दिन की अखंड मौन साधना और एकांतवास में रहे. पारसनाथ पर्वत की सर्वोच्च चोटी पर स्थित गुफा में 557 दिन की कठिन सिंघनिष्क्रीडित व्रत की यात्रा के दौरन उन्होंने 61 दिन की पारणा विधि यानी आहारचर्या पूरी कर 496 दिनों का निर्जला उपवास भी रखा. 

23 जुलाई 1970 को हुआ था प्रसन्न सागर महाराज जन्म

प्रसन्न सागर महाराज मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहनेवाले हैं. उनका जन्म 23 जुलाई 1970 को हुआ था. उन्होंने महज 16 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 1986 को  ब्रह्चार्य व्रत रखा. इसके बाद 18 अप्रैल 1989 को प्रसन्न सागर महाराज ने मुनि की दीक्षा ली. उन्होंने 23 नवंबर 2019 में आचार्य पद हासिल किया. कहा जाता है कि इस तरह की कठिन व्रत की साधना जैन तीर्थंकर भगवान महावीर ने की थी.  बता दें आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज को कई उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है. 

दीक्षा महोत्सव का भी होगा  आयोजन

बताते चलें कि महापरणा का मुख्य कार्यक्रम मधुबन फुटबॉल मैदान आयोजित कार्यक्रम हुआ. इस महापरणा महोत्सव में देश विदेश के हजारों श्रद्धालुओं जुटे हैं. साथ ही यहां पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ साथ भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का भी आयोजन होगा. वहीं इन सब कार्यक्रमों में योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल होंगे.

रिपोर्टर- अमर

Jharkhand: बूढ़ा पहाड़ का दौरा करने वाले झारखंड के पहले सीएम बने सोरेन, तीन दशक तक रहा नक्सल गढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget