एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में सरयू राय कर सकते हैं बड़ा खेल, जानें अगामी चुनाव से पहले किस पार्टी में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections: सरयू राय ने कहा PM मोदी भ्रष्टाचार मुक्त शासन के पक्ष में खड़े हैं. उनसे निवेदन है कि भ्रष्टाचार के सभी मामलों में अपने और पराये में भेद किए बगैर एक समान कार्रवाई करें.

Jharkhand News: झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर हलचल चेज हो गई है. दरअसल, भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के संरक्षक सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय (Saryu Rai) ने कहा कि, आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी अपने समर्थकों-कार्यकर्ताओं और पुराने सहयोगियों के साथ मिलकर राय बनाएगी. सरयू राय ने आगे बताया कि, अगले 10 दिनों में राज्यभर के सौ से डेढ़ सौ राजनीतिक जानकारों के साथ विचार-विमर्श कर सब का सुझाव मांगेंगे. इसके बाद तय किया जाएगा कि, लोकसभा चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी देगी या किसी पार्टी का समर्थन करेगी.

दरअसल, सरयू राय बिष्टुपुर जे रोड स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि, जनता सशक्त और भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है. सरयू राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त शासन के पक्ष में खड़े दिखाई देते हैं. उनसे निवेदन किया है कि भ्रष्टाचार के सभी मामलों में अपने और पराये में भेद किए बगैर एक समान कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि नगर निकाय एवं टाटा स्टील यूआईएसएल को सुझाव दिया है कि, बेहतर नागरिक सुविधा देने के लिए एक संयुक्त समिति गठित की जाए. साथ ही उन्होंने बताया कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पास करीब 200 करोड़ की राशि होगी, लेकिन उसे पता नहीं है कि वह कहां खर्च करनी है. 

UCC पर क्या बोले सरयू राय?

जमशेदपुर लीज एरिया की स्थिति देखकर लगता है कि यहां झारखंड सरकार का शासन नहीं चल रहा है. सरयू राय ने कहा कि वह नगर विकास मंत्री को जल्द एक प्रस्ताव सौपेंगे, जिसमें मांग करेंगे कि स्वर्ण रेखा नदी की बजाए मोहरदा योजना को डिमना लेक-सतनाला डैम से जलापूर्ति कराई जाए. सरयू राय ने यूनिफॉर्म सिविल कोड, यूसीसी के विषय में कहा कि, इसे लेकर लोग दिग्भ्रमित हैं. इस कानून को एक सिरे से खारिज नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि पहले इनमें किन-किन बातों का जिक्र है उसका ड्राफ्ट सामने आ जाए तभी लोगों की शंकाएं दूर हो सकती है.

Jharkhand: ईडी ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से की पूछताछ, उग्रवादी नेता ने बताया पैसा कहां किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget