एक्सप्लोरर

पूर्व BJP विधायक लुईस मरांडी JMM में शामिल, 2014 में हेमंत सोरेन का हराया था चुनाव

Lois Marandi joins JMM: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच BJP की पूर्व विधायक लुईस मरांडी ने JMM का दामन थाम लिया. 2014 के चुनाव में लुईस ने हेमंत सोरेन को हराया था.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी की पूर्व विधायक लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल हो गए. लुईस मरांडी ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. वो सोमवार (21 अक्टूबर) को सीएम हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर पहुंचीं और अब उन्होंने JMM का दामन थाम लिया है.

 हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेने ने लुई मरांडी के JMM में शामिल होने पर स्वागत किया है. कुणाल सारंगी का स्वागत करते हुए CM हेमंत सोरेन ने लिखा, ''बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक और युवा, जुझारू नेता कुणाल सारंगी का का झामुमो परिवार में पुनः स्वागत है. जोहार!

बीजेपी के अंदर गुटबाजी चरम पर- लुईस मरांडी

लुईस मरांडी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें उन्होंने पार्टी से अपने सियासी सफर की शुरुआत करने से लेकर 2014 विधानसभा चुनाव में मौका देने और मंत्री बनाने तक की बातों का जिक्र किया है. उन्होंने इसके लिए बीजेपी के प्रति आभार भी जताया. हालांकि उन्होंने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए. 

चिट्ठी में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''झारखंड में बीजेपी के अंदर गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है और इसी का नतीजा है कि दुमका जैसी प्रतिष्टित सीट पर बीजेपी एक बार जीत हासिल करने के बाद लगातार हार का सामना कर रही है. पार्टी संगठन में अनुशासन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. समर्पित कार्यकर्ताओं की आस्था और निष्ठा पर शक किया जा रहा है. इनकी भावनाओं का खुले मंच से अनादर किया जा रहा है.''

लुईस मरांडी को कहां से टिकट दे सकती है JMM

बताया जा रहा है कि JMM झारखंड की जामा विधानसभा सीट से लुईस मरांडी को टिकट दे सकती है. लुईस मरांडी झारखंड की दुमका सीट से तीन दफा चुनाव लड़ चुकी है. 2014 के चुनाव में तो उन्होंने हेमंत सोरेन को हराकर बाजी मार ली थी लेकिन साल 2019 के चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी हेमंत सोरेन से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. साल 2009 में भी लुईस मरांडी को हेमंत सोरेन के हाथों शिकस्त मिली थी.

बता दें कि राज्य की 81 सीट के लिए विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें:

41, 29, 6, 4, 1, झारखंड में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget