एक्सप्लोरर

खूंटी में जनअदालत लगाकर उतारा था मौत के घाट, 13 साल बाद तीन वांटेड नक्सली गिरफ्तार

Khunti Murder Case: साल 2012 में करम सिंह मुंडा की जनअदालत लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद तीनों नक्सली छिपकर रह रहे थे. अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

Jharkhand News: खूंटी पुलिस ने तीन नक्सलियों को आज (रविवार) गिरफ्तार किया है. प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के तीनों नक्सली 13 साल से वांटेड थे. नक्सलियों की पहचान बिरसा नाग उर्फ बिरसा मुंडा, तीनू नाग उर्फ सीनू मुंडा और फगुआ मुंडा के रूप में हुई है.

तीनों सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत आयूबहातू गांव के रहने वाले हैं. सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि तीनों पर वर्ष 2012 में आयुबहातू गांव के करम सिंह नाग उर्फ करम सिंह मुंडा की हत्या करने का आरोप है.

करम सिंह मुंडा नक्सलियों का विरोध करते थे. पीएलएफआई कमांडर लाका पाहन के आदेश पर तीनों नक्सली 25 मई 2012 की रात करम सिंह मुंडा को घर से निकालकर जंगल में ले गए थे. जनअदालत लगाकर करम सिंह मुंडा की लाठियों से निर्दयतापूर्वक पिटाई की गई. बाद में पत्थर से कुचलकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. अदालत से आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हुआ था.

13 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा

वारदात के बाद तीनों नक्सली छिपकर रह रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों सोयको बाजार चौक पर आए हुए हैं. सूचना पर सोयको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा और सशस्त्र बल के जवानों ने घेरकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने शुरुआती पूछताछ के दौरान हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार की है. बता दें कि एक सप्ताह पहले 9 मार्च को भी खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के पांच हार्डकोर नक्सलियों को रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया था.

पुलिस की गिरफ्त में तीन माओवादी

नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए थे. नक्सलियों में रांची के इटकी थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो और करमा बारला, रामगढ़ जिला निवासी सेंटू सिंह, अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह और दीपक मुंडा शामिल थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड में अभी से कहर बरपा रही गर्मी, 7 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget