एक्सप्लोरर

झारखंड में अभी से कहर बरपा रही गर्मी, 7 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

Jharkhand Heatwave: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, 7 जिलों में तापमान 40°C से अधिक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

Heatwave in Jharkhand: झारखंड में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. मार्च माह के मध्य में ही राज्य के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है, जिससे भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है. 

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में गर्म हवाओं के कारण 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) जारी किया गया है. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा (Chaibasa) में दर्ज किया गया, जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है.

बोकारो, जमशेदपुर के साथ रांची भी झुलसी
इसके अलावा, डालटनगंज में 40.7 डिग्री, बोकारो थर्मल (Bokaro) में 40.1 डिग्री और जमशेदपुर (Jamshedpur) में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर में यह सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक था.

राजधानी रांची (Ranchi) में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाए, जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है. वहीं, गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य में कुछ राहत मिल सकती है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 मार्च से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.

लोगों को दी गई सावधानियां
भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी गई है. मौसम में बदलाव की संभावना के बावजूद अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड के गिरिडीह में 4 शव मिलने से हड़कंप, मृतकों में 3 बच्चे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget