एक्सप्लोरर

झारखंड HC के एक्टिंग चीफ जस्टिस बनें सुजीत नारायण प्रसाद, 20 जुलाई को संभालेंगे पद

Justice Sujit Narayan Prasad: कानून मंत्रालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद 20 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे. वो वर्तमान चीफ जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी की जगह लेंगे.

Jharkhand HC Acting Chief Justice: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को गुरुवार (18 जुलाई) को झारखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी लगभग एक पखवाड़े के बहुत छोटे से कार्यकाल के बाद इस पद से रिटायर हो रहे हैं. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद (Justice Sujit Narayan Prasad) 20 जुलाई को अपना पदभार संभालेंगे. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कानून मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद 20 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे. 3 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त, जस्टिस सारंगी 19 जुलाई को पद छोड़ देंगे. उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा. 19 जुलाई को हाईकोर्ट परिसर में उन्हें विदाई दी जाएगी.

इससे पहले जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी (Justice Bidyut Ranjan Sarangi) उड़ीसा हाईकोर्ट के जज थे. उन्हें झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनाए जाने को लेकर पिछले साल सिफारिश की गई थी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल दिसंबर में उनके नाम की सिफारिश की थी. जिसके बाद उन्हें एक छोटे से कार्यकाल के लिए झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्ति की गई थी.

हाल के दिनों में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत न्यायाधीशों का कार्यकाल बहुत छोटा रहा. हाल के दिनों में जिनका कार्यकाल काफी कम समय का रहा उनमें जस्टिस रमेश देवकीनंदन धानुका को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. वहीं, जस्टिस सोनिया गोकानी को गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. 

इसके साथ ही जस्टिस जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, उनका कार्यकाल संक्षिप्त था. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं, वहीं हाईकोर्ट के जज 62 वर्ष की आयु में पद छोड़ते हैं.

ये भी पढ़ें:

झारखंड में जाएगी हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता? हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'विधानसभा चुनाव में हम इससे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget