एक्सप्लोरर

इंटरनेट बंदी के बीच झारखंड में शांतिपूर्वक हुए JSSC एग्जाम, धनबाद में दो संदिग्ध पकड़े गए

Jharkhand News: JSSC CGL परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई है. वहीं, आज (रविवार, 22 सितंबर) धनबाद जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं जिसमें कदाचार मुक्त परीक्षा कराने की तैयारी की गई है.

JSSC CGL Exam 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा शनिवार को पूरे राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न हुई. इस दौरान सिर्फ धनबाद से कदाचार के प्रयास का एक मामला सामने आया है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि परीक्षा के दौरान कदाचार के संदेह में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. धनबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हृदीप पी जनार्दन ने बताया कि सदिंग्धों को झरिया के एक होटल से हिरासत में लिया गया है.

तीन शिफ्ट में हुई परीक्षा
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन शनिवार को तीन शिफ्ट में किया गया. पहली शिफ्ट में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट में साढ़े ग्यारह बजे से डेढ़ बजे तक और तीसरी शिफ्ट में 3 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा चली. धनबाद जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पहले दिन 28116 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद थी.

पहली शिफ्ट में 8678, दूसरी शिफ्ट में 8678 और तीसरी शिफ्ट में 8656 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा के संचालन के लिए 74 मजिस्ट्रेट, 41 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 82 सेंटर ऑब्जर्वर, 540 से अधिक पुलिसकर्मियों और 8 फ्लाइंग स्क्वॉड की ड्यूटी लगाई गई थी.

राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित
JSSC सीजीएल परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदेश में इंटरनेट सेवा निलंबित की गई थी. आयोग ने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था. कदाचारमुक्त तथा शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर 100 मीटर के परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा भी जारी की गई थी.

बता दें कि JSSC सीजीएल परीक्षा का आज दूसरा दिन जिसके लिए धनबाद जिले में 74 परीक्षा केंद्र बनाये गए है. प्रशासन ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी की है.

यह भी पढ़ें: JSSC CGL की परीक्षा में गड़बड़ी, लातेहार में बंटा दूसरी पाली का प्रश्नपत्र, आपत्ति पर मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget