एक्सप्लोरर

Hemant Soren: झारखंड के CM बने रहेंगे हेमंत सोरेन, विधायकों के साथ बैठक के बाद फैसला

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. बुधवार को सत्तारूढ़ दलों के विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद सोरेन ने यह फैसला लिया है.

Jharkhand: झारखंड के रांची (Ranchi) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और सत्तारूढ़ दलों के विधायकों के साथ बैठक खत्म हो गई है. सीएम सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा नहीं देने का फैसला लिया है. बुधवार को विधायकों के साथ हुई बैठक में सोरेन ने यह निर्णय लिया. बैठक के बाद कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मीटिंग में 43 विधायक थे और जो बात सामने आई है वो ये कि आज भी हेमंत सोरेन सीएम हैं और आने वाले दिनों में भी वो ही सीएम रहेंगे.

दरअसल ईडी की ओर से जमीन घोटाला मामले में सातवां समन मिलने के बाद से ही इस बात की चर्चा हो रही थी कि सोरेन इस्तीफा देंगे और अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाएंगे. हालांकि, सोरेन ने इस्तीफा नहीं दिया. सोरेन ने साल 2019 में मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. विधायकों के साथ बैठक से पहले सोरेन ने कहा था, "मेरी पत्नी के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, बीजेपी की कल्पना है." उन्होंने ने आगे कहा था, "बीजेपी झूठा विमर्श पेश कर रही है कि मैं सत्ता अपनी पत्नी को सौंप दूंगा."

सीएम सोरेन ने ईडी को जवाब भी भेजा

वहीं मंगलवार को हेमंत सोरेन ने रांची के जमीन घोटाले में ईडी के सातवें समन के जवाब में एक पत्र भेजा. उन्होंने ईडी से कहा है कि एजेंसी पहले यह स्पष्ट करे कि उन पर कौन से आरोप हैं, जिसके सिलसिले में उन्हें बार-बार समन भेजा जा रहा है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ईडी की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए समन और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय से विधायक सरफराज अहमद के सोमवार को अचानक इस्तीफे के बाद यह अटकलें तेज हो गईं कि सोरेन भी इस्तीफा देंगे. बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा था कि हेमंत सोरेन इस्तीफा देंगे और उसके बाद उनकी पत्नी को सीएम बनाया जाएगा. इसके लिए गांडेय सीट से सोरेन की पत्नी चुनाव लड़ेंगी.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड में सियासी बदलाव की अटकलें, CM हेमंत सोरेन की बैठक में कितने विधायक पहुंचे?

मो. हसनैन आलम साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इस समय ABP News में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं. अपने करियर की शुरुआत TV100 से की थी. इसके बाद NYOOOZ में न्यूज़ प्रोड्यूसर के पद पर काम किया. इन्हें राजनीति और स्पोर्ट्स पर लिखना पसंद है. हसनैन मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget