एक्सप्लोरर

Hemant Soren: 'हेमंत सोरेन के CM बनने के बाद BJP...', जेएमएम नेता मनोज पांडे का दावा 

Hemant Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे (Manoj Pandey) का कहना है कि ईडी के पास सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं. वह बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है. 

Jharkhand CM Hemant Soren News: झारखंड में हेमंत सोरेन का फिर से सीएम बनने के बाद भी बीजेपी और जेएमम के बीच सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने सोमवार को आरोप लगाया है कि बीजेपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से डर गई है. यही वजह है कि सीएम के खिलाफ बीजेपी एक और साजिश रच रही है. 

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे का यह बयान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करने के बाद आई है. 

'ईडी के पास नहीं हैं सीएम के खिलाफ सबूत'

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उच्च न्यायालय ने पाया कि सोरेन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी को संदेह है कि एजेंसी ने बीजेपी के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. 

'हाई कोर्ट में अपील बीजेपी की साजिश' 

भारतीय जनता पार्टी यह पचा नहीं पा रही है कि हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं. सोरेन की लोकप्रियता ने उन्हें डरा दिया है. जेएमएम प्रवक्ता पांडे ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले एक नई साजिश रचनी शुरू कर दी है.

सीएम हेमंत सोरेन को उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था. चार जुलाई को वह फिर से मुख्यमंत्री बन चुके हैं. हेमंत सोरेन सरकार ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में बहुमत भी साबित कर दिया है. इसके बावजूद ईडी ने कथित भूमि घोटाला मामले में झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. 

इस मामले में सीएम सोरेन ने 31 जनवरी 2024 को ईडी द्वारा गिरफ्तारी से ठीक पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा की चुनाव होने हैं. 

झारखंड में मंत्री बने हफीजुल हसन की शपथ पर विवाद, BJP ने वीडियो शेयर कर कहा- 'इनके लिए पहले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget