एक्सप्लोरर

Jharkhand: 'झारखंड में राजनीतिक एजेंट की तरह कार्रवाई कर रही ED, बढ़ रहा जनता का आक्रोश', JMM का आरोप

Supriyo Bhattacharya News: जेएमएम के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ईडी के समन-नोटिस की जानकारी बाहर कैसे निकल कर सामने आती है? ऐसी सूचनाएं आधिकारिक तौर पर पब्लिक डोमेन में तो नहीं डाली जाती हैं.

Jharkhand News: झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की अगुआ पार्टी जेएमएम (JMM) ने कहा है कि राज्य में ईडी (ED) जिस तरह राजनीति कार्यकर्ता की तरह कार्रवाई कर रही है, उससे जनता का आक्रोश बढ़ रहा है. लोगों का यह आक्रोश वीभत्स रूप ले सकता है. मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2024 चुनावी साल है. मई तक लोकसभा के चुनाव करा लिए जाने हैं, लेकिन उसके पहले झारखंड में ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई किस मकसद से की जा रही है, यह समझना मुश्किल नहीं है.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी ईडी की कार्रवाई चलती रही, जिसका फायदा बीजेपी को मिला. ऐसा ही अब झारखंड में किया जा रहा है, लेकिन हम लड़ने वाले लोग हैं और लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जनता समझ रही है कि सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. आज गांव-गांव में इस बात का आक्रोश है कि जब सरकार हमारे पास आ रही है, हम सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं, कुछ काम होना है तो ये अडंगा लगा रहे हैं. इस पर भारी आक्रोश है. जरूरी है कि ईडी की विश्वसनीयता बनी रहे. तथ्य परक रहे. पारदर्शी रहे.

'ईडी के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा'

झामुमो महासचिव ने सवाल उठाया कि ईडी के समन-नोटिस की जानकारी बाहर कैसे निकल कर सामने आती है? ऐसी सूचनाएं आधिकारिक तौर पर पब्लिक डोमेन में तो नहीं डाली जाती हैं, लेकिन, समन पहुंचने के पहले उसकी खबरें हर किसी तक पहुंच जाती हैं. दरअसल, यह सब बदनाम करने के लिए होता है. झारखंड में सीएम को 14 अगस्त को हाजिर होने का समन भेजा गया था, जबकि, हर किसी को पता होता है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम पद पर बैठे व्यक्ति की कितनी व्यस्तता होती है.

जेएमएम नेता ने ईडी से कहा कि वे राज्य में की गई छापेमारियों के बारे में जानकारी दे कि किसके पास से क्या बरामद हुआ है? ईडी अगर राजनीतिक एजेंट की तरह काम कर रहा है तो हमें उसके खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ने को मजबूर होना पड़ेगा. गौरतलब है कि जेएमएम की ओर से ईडी पर आरोपों की यह बौछार तब की गई है, जब वह आगामी 20 जनवरी को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने वाली है.

ये भी पढ़ें- ED के समन पर हाजिर नहीं हुए CM सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget