एक्सप्लोरर

Jharkhand: एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने बेरहमी से किया छात्रा का कत्ल, चाकुओं से गोदने के बाद मारी गोली

Jharkhand News: एकतरफा प्रेम में एक सनकी आशिक ने बेरहमी से छात्रा की हत्या कर दी. मामला झारखंड के गढ़वा जिले का है. पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.  

Jharkhand Garhwa Girl Student Murder: झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा (Garhwa) जिले में खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव में मंगलवार को एक सनकी युवक ने स्कूली छात्रा पर चाकू से वार किए, फिर गोली मारकर उसकी हत्या (Murder) कर दी. पुलिस ने बताया कि युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. 

शादी के लिए बना रहा था दबाव 
जिस छात्रा की हत्या हुई है, उसका नाम शबनम खातून है. छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी का नाम इम्तियाज अंसारी है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. बताया गया है कि आरोपी ने छात्रा पर शादी के लिए कई बार दबाव डाला लेकिन परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था. शबनम खातून भलुही उच्च विद्यालय की छात्रा थी. मंगलवार को छुट्टी के बाद वो सहेलियों के साथ घर जा रही थी. रास्ते में इम्तियाज पहले से घात लगाकर बैठा था. उसने शबनम को रोककर पहले उसके साथ बहस की और इसके बाद पहले उसे चाकुओं से गोदा और फिर गोली मार दी. शबनम की मौके पर ही मौत गई. इम्तियाज ने जिस पिस्टल से गोली मारी, उसे घटनास्थल पर ही फेंककर फरार हो गया. 

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी 
बताया गया कि शबनम को परेशान किए जाने की शिकायत उसके परिजनों ने इम्तियाज के पिता से पहले भी की थी. इसके बाद इम्तियाज को उसके घरवालों ने गुजरात के सूरत भेज दिया था. वो कुछ दिन पहले सूरत से लौटा था और उसने शबनम को धमकी दी थी कि शादी करो वर्ना गोली मार देंगे. छात्रा ने जब ये बात अपनी मां को बताई तो उसके घरवालों ने फिर से इम्तियाज के घरवालों को इसकी शिकायत की थी. घटना की जानकारी पाकर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी भी गांव पहुंचे. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: 84 वर्षों से है बंद है गिरिडीह में मौजूद महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की तिजोरी, आज तक नहीं खुला रहस्य  

Jharkhand के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- ओमिक्रोन वेरिएंट ज्यादा खतरनाक, राजनीति करने से बचे केंद्र सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget