एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मानसून के पहले की गतिविधियां अब मौसम को प्रभावित करेंगी.

Jharkhand Weather Update: झारखंड के रांची (Ranchi) समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई. वहीं कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ. वर्षा के कारण गर्मी से राहत तो मिली पर आंधी और आकाशीय बिजली से तबाही भी मची. आंधी से कई पेड़ उखड़ गए तो कई जगह घरों के छप्पर उड़ गए. कई इलाकों में बिजली के पोल गिरने से बिजली बाधित रही. आंधी-बारिश व वज्रपात ने प्रदेश में 7 की जान भी ले ली. इनमें 2 पलामू एक-एक रांची, खूंटी, चतरा, बेरमो और हजारीबाग के लोग शामिल हैं. कल आई आंधी और बारिश ने विमान सेवाओं पर भी असर डाला है.

मिली जानकारी के अनुसार पलामू के हुसैनाबाद में वज्रपात की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए. वहीं चतरा के लावालौंग में ठनका से एक  चौकीदार की मौत हो गई. हजारीबाग के इचाक में आंधी के दौरान दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं राहे में ठनका से एक युवक की मौत हो गई. खूंटी के मारंगहादा में भी एक युवक की ठनका ने जान ले ली. आंधी के कारण गुमला के कामडारा में कई पेड़ गिर गए. इससे रांची-सिमडेगा मार्ग पर एक घंटा जाम लगा रहा. लातेहार के कई इलाकों में आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.

28 मई के बाद आएगी बारिश में कमी
रांची के ग्रमीण इलाकों में भारी तबाही रांची के ग्रामीण इलाकों में आंधी के कारण भारी तबाही मची. नगड़ी समेत कई इलाकों 50 किमी की रफ्तार से आंधी चली. आंधी से नगड़ी इलाके में एक मुर्गी फॉर्म धराशाई हो गया. इसमें सैकड़ों चूजों की मौत हो गई. वहीं फॉर्म संचालक पवन कुमार तिर्की घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस इलाके में कई घरों के छप्पर भी उड़ गए हैं. आंधी का असर खेती पर भी पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मानसून पूर्व की गतिविधियां अब मौसम को प्रभावित करेंगी. इससे मानसून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के मौसम में उतार-चढ़ाव होगा. 28 मई के बाद रांची समेत कई हिस्सों में बारिश में कमी आ सकती है. इसके बाद पारा चढ़ने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले तैयार किया गया रूट प्लान, इन रास्तों से गए तो खड़ी हो सकती है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget