एक्सप्लोरर

Ranchi News: रांची में आदिवासी महिला से रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल से परेशान होकर महिला ने की सुसाइड

Ranchi: रांची जिले में एक आदिवासी महिला को एक कुत्ते ने काट लिया था. जिसके बाद इरशाद नाम के व्यक्ति ने आदिवासी महिला को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के बहाने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया.

Jharkhand Crime News: झारखंड में इन दिनों आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. हर दिन लूटमार, हत्या और रेप की घटनाओं ने यहां के लोगों के मन मे खौफ बढ़ा दिया है. वहीं एक ओर बीजेपी लगातार आपराधिक घटनाओं पर सरकार को घेरने में लगी है, तो दूसरी ओर हेमंत सोरेन सरकार लगातार पुलिस प्रशासन के साथ अपराध नियंत्रण करने पर बैठक कर रही है. वहीं इस बीच रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

दरअसल, रांची जिले के खलारी में एक 32 वर्षीय आदिवासी महिला को एक कुत्ते ने काट लिया था. जिसके बाद इरशाद नाम के व्यक्ति ने उस आदिवासी महिला को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के नाम पर बुढ़मू अस्पताल ले गया. इसके बाद यहां उसने महिला के साथ रेप किया और वीडियो बना लिया, जिसके बाद इरशाद लगातार महिला को ब्लैकमेल करके उसका शारिरिक शोषण करता रहा. महिला उसके सामने गिड़गिड़ाती रही, मगर इरशाद हैवानियत की हदें पार कर गया और अंत में महिला ने आत्महत्या कर ली.

क्या है पूरा मामला?
घटना के बाद से ही स्थानीए लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है. इस घटना के बाद महिला के देवर अमित ने मीडिया को बताया कि उनकी भाभी ने घटना की जानकारी उसे दी थी. उन्होंने बताया था कि इरशाद ने उनके साथ रेप किया है, साथ ही वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा है. जिसके बाद शनिवार की सुबह अमित ने इरशाद को अपने घर बुलाया और इस मामले में बातचीत कर रहा था, तभी उसकी भाभी ने दूसरे कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगा लिया.

आनन फानन में जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं खलारी थाने के इंचार्ज फरीद आलम ने बताया कि आरोपी इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने स्थानियों को समझते हुए कहा कि, कोई भी कानून को अपने हाथ में न ले. पुलिस ने इरशाद को हिरासत में लिया है उसपर उपयुक्त धाराएं लगा दी गई हैं और उसे जेल भेज दिया जाएगा.  

बीजेपी ने सीएम सोरेन को ठहराया जिम्मेदार
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने इस घटना पर हेमंत सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि, 'झारखंड में सोरेन राज परिवार के नालायक राजकुमार हेमंत सोरेन के शासन में आदिवासी समाज की यही नियति बन गई है. शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब किसी बच्ची के साथ इस तरह की बर्बरता की खबर न आती हो? खराब कानून व्यवस्था का सबसे अधिक शिकार गरीब और कमजोर ही होते हैं. अगर पुलिस को वसूली और राजनीतिक विरोधियों को फंसाने के टूल की तरह इस्तेमाल करने की बजाय अगर कानून व्यवस्था सुधारने में लगाया होता तो राज्य की स्थिति इतनी भयावह नहीं होती.'

ये भी पढ़ें- Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget