एक्सप्लोरर

Crime News: Jharkhand के गढ़वा में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 3 लोगों की गई जान 

Garhwa News: झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा (Garhwa) जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 3 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Jharkhand Three killed in Land Dispute: झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा (Garhwa) जिले में जमीन विवाद (Land Dispute) से जुड़ी हिंसक घटनाओं में 3 लोगों की मौत (Death) हो गई है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये घटनाएं बुधवार रात को सदर थानाक्षेत्र के सुखबंदा गांव में घटीं. गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनि कुमार झा (Anjani Kumar Jha) ने बताया कि बुधवार को रात करीब साढ़े 8 बजे कृष्णा पासवान (23) और संतोष चंद्रवंशी (30) की कुछ लोगों ने पत्थर मार-मारकर जान ले ली थी. उससे पहले इन दोनों ने कथित रूप से गोली मारकर 26 वर्षीय विमल कुमार सिंह (Vimal Kumar Singh) की हत्या कर दी थी. 

गांव में पुलिस फोर्स तैनात 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, ''ये घटनाएं किसी जमीनी विवाद से जुड़ी मालूम पड़ती हैं. मामले की जांच चल रही है.'' उन्होंने कहा कि गांव में तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस की टुकड़ी तैनात की गई है. फिलहाल, पुलिस ने मारे गए दोनों लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है.

झारखंड हाईकोर्ट ने की है सख्त टिप्पणी
इस बीच यहां ये भी बता दें कि, झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य में बढ़ते अपराध (Crime) और लॉ एंड ऑर्डर में गिरावट को लेकर एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार सख्त टिप्पणी की है. बुधवार को अदालत ने मौखिक तौर पर कहा कि, "झारखंड में क्या हो रहा है? कभी मासूम बच्चों की हथौड़ों से हत्या कर दी जा रही है तो कभी कोर्ट कैंपस में बंदी को गोली मार दी जा रही है. राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब है." चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने देवघर जिला कोर्ट कैंपस में बीते 18 जून को एक बंदी की गोली मारकर हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए ये टिप्पणी की.

ये भी पढ़ें:

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति उम्मीदवारी पर BJP नेताओं ने मनाया जश्न, बजाए नगाड़े

Jharkhand Weather: जानें झारखंड में 28 जून तक के मौसम का हाल, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर फिर किया गया है 'अलर्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget