एक्सप्लोरर

Jharkhand: खरसावां में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, नक्सली आतंक के शक में जांच जारी

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला जिले में पुलिस और CRPF के सर्च ऑपरेशन के दौरान 29 केन बम, 500 डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक बरामद हुए. इन्हें जंगल में नष्ट किया गया.

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में थाना प्रभारी, थाना सेट-1 की टीम और CRPF की 60वीं बटालियन की टीम को जंगलों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव बरामद हुए हैं. इसमें विस्फोटक, केन बम, डेटोनेटर समेत कई अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं.

रीडिंग पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र के गोबरगोता पहाड़ी के टॉप पर पुलिस की टीम और CRPF की 60वीं बटालियन को यह कामयाबी मिली. सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 29 केन बम सीरीज में जुड़े हुए बरामद किए गए. इसके अलावा, कई विस्फोटक पदार्थ मिले. पुलिस और सुरक्षा बलों को 500 पीस जिलेटिन भी मिला.

केन बम और विस्फोटक को जंगल में नष्ट किया गया

शनिवार (28 जून) की दोपहर सभी ने केन बम और विस्फोटक को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया. केन बमों को नष्ट करने के दौरान जंगल में जोरदार धमाका भी हुआ, जिसके बाद पूरा जंगल धुआं-धुआं हो गया. इधर जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है. 

रविवार (29 जून) को पुलिस प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की. जिस जगह बम और विस्फोटक मिले, वहां भौगोलिक दृष्टिकोण से पहुंचना काफी कठिन है. पूरा क्षेत्र घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा है. यह इलाका खरसावां थाना क्षेत्र का सीमावर्ती क्षेत्र है और इसकी सीमा रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र से सटी है. खरसावां के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

यह हुआ बरामद

नक्सलियों द्वारा पूर्व से छुपाए गए बम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. उक्त नक्सली डंप को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है और मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है. यह हुआ बरामद

विस्फोटक ( सफेद रंग) – 5 किलोग्राम
केन बम – 29 (तीन किलो के 5 पीस, एक किलो के 14 पीस, 500 ग्राम के 9 पीस, 100 ग्राम के एक पीस)
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 500 पीस
कॉमर्शियल कोरडैक्स वायर – 9 बंडल (प्रत्येक 100 मीटर)
इलेक्ट्रिक  वायर – 4 बंडल
नेफ्थलीन गोली – 1 किलोग्राम

कानून व्यवस्था ठप

28 सितंबर 2023 को कोल्हान के तत्कालीन DIG अजय लिंडा ने वीडियो जारी करते हुए घोषणा की थी कि जिला पूरी तरह से नक्सली मुक्त हो चुका है. इसके बाद 30 जून को अचानक पुलिस ने ही आधिकारिक सूचना जारी करते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से तस्वीरे शेयर कीं. 

इसके बाद मजदूर और ग्रामीण तबके के लोग डरे सहमे से महसूस कर रहे हैं. वह निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि पुलिस तब सच बोल रही थी या अब सच बोल रही है. हत्याएं और चोरी की घटनाएं आम हो चुकी हैं. जहां टाटा स्टील जैसी बड़ी फैक्ट्री में चोरी करते चोरों का पूरा जत्था रंगे हाथ पकड़ा गया.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget