एक्सप्लोरर

झारखंड में भारी बारिश का कहर, IMD ने इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand News: IMD ने झारखंड के कई जिलों में 1 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. अब तक 306.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जो सामान्य से कहीं अधिक है.

Jharkhand Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. एक अधिकारी ने शनिवार (28 जून) को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि राजधानी रांची में रविवार (29 जून) सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और दिन चढ़ने के साथ बारिश तेज होने की आशंका है. IMD की रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

306.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने के कारण बारिश होगी. IMD ने 30 जून को खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

वहीं, एक जुलाई को गुमला, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. राज्य में एक जून से 28 जून के बीच सामान्य 170.3 मिलीमीटर के मुकाबले 306.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

जरूरी कार्य न हो तो घरों से बाहर न निकलें

बीते दिनों, रांची में 216.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में भारी बारिश के कारण तीन स्थानों पर दो स्कूली बच्चों और 10 साल की एक लड़की सहित 4 लोगों की मौत हो गई, साथ ही कई जिलों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

पूरे झारखंड में पुल बहने, मकान गिरने, कुआं धंसने, वज्रपात और सड़क हादसे जैसी 20 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं. इन हादसों में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं. कई जगहों पर पानी की तेज धार में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीमें उतारनी पड़ी हैं. लोगों से अपील की गई है कि जरूरी कार्य न हो तो घरों से बाहर न निकलें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget